Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रक्तदाता दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    रक्तदाता दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

    News DeskBy News DeskJune 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रक्तदाता दिवस के अवसर पर
    भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 14 जून। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर असंख्य दिलों की धड़कनों को जिन्दा रखने वाले रक्तदाताओं के सम्मान में आज भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा साकची स्थित रेड क्रॉस भवन, बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर ब्लड सेन्टर तथा यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया के जादूगोड़ा स्थित ऑफिसर्स क्लब में रक्तदान शिविर का तीनों स्थान पर एक साथ आयोजन किया गया। विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला का सबसे बड़ा रक्तदान जादुगोड़ा स्थित यूरेनियम कारपोरेशन के आफिसर्स क्लब में आयोजित हुआ, रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह बढाने के लिए यूरेनियम कारपोरेशन के निदेशक तकनीक मनोज कुमार, कार्यकारी निदेशक एम. के. सिंघाई, माईन्स महाप्रबंधक के. के. राव, उप महाप्रबंधक माईन्स मनोरंजम महाली, उप महाप्रंबधक कार्मिक राकेश कुमार, यूसील अस्पताल के उप महाप्रबंधक मेडिकल डॉ. डी. भट्टाचार्य मुख्य रूप से उपस्थित थें। रक्तदान शिविर का संचालन यूरेनियम कारपोरेशन के अतिरिक्त प्रबंधक कार्मिक तपाधीर भट्टाचार्य ने किया, जिनका साथ प्रशासनिक अधिकारी राधाकृष्णन एवं उनकी टीम ने किया, रक्तदान शिविर में आज के अवसर पर 183 यूनिट रक्तदान सम्पन्न हुआ। इसके साथ ही रेड क्रॉस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन 12 जून के विमान दूर्घटना में मृत यात्रियों की आत्मा की शान्ति तथा घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना के साथ रक्तदान शिविर शुरु किया गया। शिविर में 60 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, रेड क्रॉस भवन में निजी बैंकिंग कम्पनी इन्डसईन्ड बैंक ने सहयोग प्रदान किया एवं बैंक कर्मियों ने साथ मिलकर रक्तदान किया, रक्तदान शिविर को सफल बनाने में हिन्द आईटीआई के निदेशक डॉ. मो. ताहिर हुसैन, एवं प्रशिक्षणार्थियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। शिविर में रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, एसडीएसएम स्कूल के चेयरमैन दिवाकर सिंह, समाजसेवी पुरबी घोष, रेड क्रॉस के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह, वाईस पेट्रन डी. के. घोष, दीपक मित्रा, मुख्य रूप से उपस्थित थें।

    रक्तदाता दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहथियार के बल पर लूट की घटनाओं का अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल ,नगदी सहित चार पहिया वाहन बरामद
    Next Article सामाजिक संस्था यात्रा द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.