Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मकानों में नम्बर प्लेट लगाने के नाम पर 50 रुपए लिए जाने का झामुमो ने की आपत्ति।
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मकानों में नम्बर प्लेट लगाने के नाम पर 50 रुपए लिए जाने का झामुमो ने की आपत्ति।

    Aman KumarBy Aman KumarJune 13, 2025Updated:June 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मकानों में नम्बर प्लेट लगाने के नाम पर 50 रुपए लिए जाने का झामुमो ने की आपत्ति।

    मामला गंभीर है, जल्द ही इसकी जांच कराई जाएगी : सांसद श्रीमती जोबा माझी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रामगोपाल जेना

    चाईबासा, 13 जून : जिले में केन्द्र की भाजपा सरकार के पहल पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्त, बाल-विवाह, एवं दहेज उत्पीड़न नाम जैसे अभियान में जागरूकता हेतु स्लोगन/नारा अंकित कर मकान में नम्बर प्लेट लगाने के नाम पर गरीब जनता से प्रति मकान 50 रुपए लिए जाने का झारखंड मुक्ति मोर्चा, पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति ने सांसद और उपायुक्त के समक्ष आपत्ति दर्ज किया है। वहीं सिंहभूम की सांसद श्रीमती जोबा माझी को भी परिसदन चाईबासा में इसकी जानकारी दी। जिसमें श्रीमती जोबा माझी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए झामुमो जिला समिति के पदाधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कही कि इसकी जल्द ही उपायुक्त से वार्ता कर इस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। सांसद और उपायुक्त के समक्ष आपत्ति दर्ज करने वालों में झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, जिला उपाध्यक्ष अकबर खान, जिला सचिव राहुल आदित्य, सह सचिव विश्वनाथ बाड़ा, बंधना उरांव और जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी शामिल थे। यह जानकारी झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। श्री लागुरी ने कहा कि झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने उपायुक्त चंदन कुमार के समक्ष जिले के मकानों में नम्बर प्लेट लगाने के नाम पर एक बाहरी एजेंसी द्वारा गरीब आम जनता से प्रति मकान 50 रुपए लिए जा रहे हैं। जबकि इस मामले पर किसी तरह का कोई प्रचार प्रसार नहीं किया गया है। इससे आम जनता में संशय बनी हुई है। जो जांच का विषय बनता है। श्री लागुरी ने बताया कि बिहार राज्य के ग्राम शाहपुर, पो0 तेलरी, जिला रोहतास के माध्यम से पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रति मकान 50 रुपए लिए जा रहे हैं। जिसकी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी का कार्यालय मंझारी के पत्रांक संख्या 386 (8), दिनांक 26.05.2025 के पत्र से ज्ञात हुआ। जिसमें प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, मंझारी के पत्र के माध्यम से प्रखंड के सभी मुखिया, ग्रामीण मानकी, मुंडा, वार्ड सदस्य, डाकुआ, सभी आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका को लिखे पत्र में कहा गया है कि समाज कल्याण द्वारा प्रखंड अन्तर्गत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्त, बाल-विवाह, एवं दहेज उत्पीड़न नाम जैसे अभियान में जागरूकता हेतु स्लोगन/नारा अंकित कर मकान में नम्बर प्लेट लगाने संबंधी पत्र प्राप्त है। उक्त के आलोक में सभी मकानों में नम्बर प्लेट लगाने हेतु प्रति नम्बर प्लेट कीमत 50 रुपए निर्धारित है। जो मकान मालिक के स्वेच्छापूर्वक नम्बर प्लेट लगाने उपरांत लिया जायेगा। भुगतान की गई राशि के लिए संबंधित मकान मालिक को प्राप्ति रशीद दी जाएगी। सरकारी भवनों पर नम्बर प्लेट नि:शल्क लगाया जायेगा। विदित हो कि नम्बर प्लेट लग जाने से मकानों की गिनती, पारिवारिक गणना एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों में सुविधा होगी। इस तरह का लेखन से संदेह उत्पन्न हो रहा है। श्री लागुरी ने कहा कि इस मामले पर जिला झामुमो पूरी तरह अलर्ट मूड पर है। वहीं इस मामले को लेकर जल्द ही जिला झामुमो एक बैठक बुलाएगी। जिसमें जिले के सभी नगर व प्रखंड समिति के अध्यक्ष और सचिव स्तर की बैठक में शामिल होंगे।

    मकानों में नम्बर प्लेट लगाने के नाम पर 50 रुपए लिए जाने का झामुमो ने की आपत्ति।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउच्च न्यायालय के आदेश पर एडीएल सोसाइटी के चुनाव पर लगी रोक के गुरुनाथ राव को लगा जोड़ का झटका धीरे से
    Next Article राष्ट्रीय राजमार्ग 520के मुख्य मार्ग पर पुनः घटा सड़क दुघर्टना

    Related Posts

    पोटका में ड्राइविंग लाइसेंस कैम्प में भारी अव्यवस्था, मात्र 200 फॉर्म जमा: मनोज सरदार

    August 4, 2026

    जादूगोड़ा ब्रह्मर्षि महिला समिति का सावन महोत्सव 22 अगस्त को

    August 4, 2026

    गम्हरिया में श्रद्धा से याद किए गए दिशोम गुरु शिबू सोरन सोरेन

    August 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पोटका में ड्राइविंग लाइसेंस कैम्प में भारी अव्यवस्था, मात्र 200 फॉर्म जमा: मनोज सरदार

    जादूगोड़ा ब्रह्मर्षि महिला समिति का सावन महोत्सव 22 अगस्त को

    गम्हरिया में श्रद्धा से याद किए गए दिशोम गुरु शिबू सोरन सोरेन

    यूपी : डीजल टैंकर बिजली के पोल से टकराया, लगी भीषण आग, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    गुजरात : चांदीपुरा वायरस ने मचाया कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

    असम : सीआरपीएफ अधिकारी ने दो सहकर्मियों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

    तमिलनाडु पुलिस ने उदयनिधि को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

    सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस : यौन केस मामलों में लज्जा भंग या बेबस महिला जैसे शब्दों का न हो इस्तेमाल

    लॉक अप के विनर को लेकर चर्चा तेज, शिवांगी जोशी के नाम की खबरों से सोशल मीडिया पर बहस

    संसद की कार्यवाही में व्यवधान डाल रहे कांग्रेस और उसके सहयोगी दल: भाजपा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.