किसानों को समृद्ध बनाने को हेमंत सरकार प्रतिबद्ध – समीर मोहन्ति
चकुलिया में रोपनी के लिए किसानों को मिला धान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
कृषि को सशक्त बनाने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए गुरुवार को चाकुलिया नोडल लैंपस परिसर में विधायक समीर कुमार महंती ने धान बीज वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और किसानों से अपील की कि वे गुणवत्तापूर्ण बीज लेकर वैज्ञानिक पद्धति से खेती करें ताकि उत्पादन बेहतर हो।
विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार किसानों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। लैंपस के माध्यम से गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराना इसी दिशा में एक प्रयास है।
550 क्विंटल MUT 7029 धान बीज उपलब्ध
लैंपस के सचिव अरुण कुमार राय ने जानकारी दी कि इस बार किसानों के लिए 550 क्विंटल एमयूटी 7029 किस्म का धान बीज उपलब्ध कराया गया है, जिसे 20 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर दिया जाएगा।
पात्रता और आवश्यक दस्तावेज
धान बीज प्राप्त करने के लिए किसानों को आधार कार्ड की छाया प्रति जमा करनी होगी और केवल निबंधित किसानों को ही बीज वितरित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय, अक्षय कुमार महंती, रबिंद्र नाथ मिश्रा, घनश्याम महतो,प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, सचिव बलराम महतो,राम बास्के,गौतम दास, मनोज महतो,विशाल बारीक,मिथुन कर,संजय घोष,रशीद खान,सुजीत दास, गाबला दत्त,मोहन माईती,समेत बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान किसानों में उत्साह का माहौल देखा गया।

