Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा जिले के सभी प्रखंडों के कुल 286 गांवों में लगेगा शिविर; उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा जिले के सभी प्रखंडों के कुल 286 गांवों में लगेगा शिविर; उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 12, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में पीएम जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आगामी 15 से 30 जून तक चलने वाले कैंप आयोजन की तैयारियों को लेकर आहूत समीक्षात्मक बैठक संपन्न*_

    _*सेचुरेशन मोड में कार्य करें अधिकारी; कोई भी योग्य व्यक्ति नहीं छूटे – उपायुक्त*_

    जामताड़ा जिले के सभी प्रखंडों के कुल 286 गांवों में लगेगा शिविर; उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश

    आज दिनांक 12.06.2025 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में पीएम जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों/गांवों में आगामी 15 से 30 जून तक चलने वाले अवेयरनेस एवं बेनिफिट सैचुरेशन कैंप के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा हेतु बैठक आहूत की गई।

    _*गांवों में शिविर लगाकर आदिवासी एवं पीवीटीजी समुदायों को योजनाओं से किया जाएगा आच्छादित*_

    बैठक के क्रम में उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) 15 जून से शुरू होने वाले धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तर्ज पर सभी प्रखंडों में चिन्हित गांवों में शिविर लगाकर आदिवासी एवं पीवीटीजी समुदायों को योजनाओं और उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाना है साथ ही शिविर के माध्यम से प्रत्येक पात्र पीवीटीजी/ट्राइबल परिवार को 5 पैरामीटरों यथा आइंडेंटिफिकेशन एंड बेसिक डॉक्यूमेंटेशन के तहत आधार कार्ड, कास्ट एवं डोमिसाइल सर्टिफिकेट, फूड एंड न्यूट्रीशन के तहत राशन कार्ड, पोषण, हैल्थ एंड इंश्योरेंस के तहत पीएम मातृवंदना योजना, टीबी मुक्त भारत, नि:क्षय पोषण, मिशन इंद्रधनुष के अलावा फाइनेंसियल इंक्लूजन के तहत पीएम जनधन योजना, स्टैंडअप इंडिया, मुद्रा योजना, वन धन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना के अतिरिक एग्रीकल्चर एवं लाइवलीहुड के तहत केसीसी, पीएम किसान, मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं के लाभ से आच्छादित किया जाएगा।

    _*अधिकारी पूरी टीम के साथ शिविर में उपस्थित होकर सुनेंगे लोगों की समस्या*_

    उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि कैंप की तैयारी कर लें। सैचुरेशन मोड में काम करना है, कोई भी अहर्ताधारी व्यक्ति/परिवार नहीं छूटे। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के जैसे ही इस शिविर को आयोजित करना है। सभी संबंधित अधिकारी पूरी टीम के साथ संबंधित शिविरों में स्वयं रहेंगे एवं लोगों की समस्याओं को सुनकर निष्पादन करें। ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसके तहत लाभ मिल सके इसके लिए उस क्षेत्र एवं गांव में वृहत प्रचार प्रसार करें, ताकि लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचे। शिविर के दौरान लाभुकों को योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने को प्रोत्साहित करें एवं जोड़ें। साथ ही उन्होंने शिविर के दौरान की गतिविधियों का जीपीएस फोटोग्राफ को प्रतिदिन पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया इसके अलावा सोशल मीडिया में भी पोस्ट करने हेतु निर्देश दिया। उन्होंने एक फ्लेक्स/बैनर बनवाने का भी निर्देश दिया। आगे उन्होंने संबंधित अधिकारी को अपने विभाग के टीम के साथ शिविर में रहने का निर्देश दिया। इसके वाला एलडीएम को कैंपों में बैंक प्रतिनिधि को प्रतिनियुक्त करते हुए पीएम जनधन योजना के तहत शत प्रतिशत लोगों का बैंक खाता खोलने का निर्देश दिया।

    उल्लेखनीय है कि इस अभियान के तहत जिले के सभी 6 प्रखंडों के कुल 286 गांवों में शिविर का आयोजन किया जाना है। जिसमें जामताड़ा के 41, करमाटांड़ विद्यासागर के 60, नारायणपुर के 24, फतेहपुर के 115, कुंडहित के 15 एवं नाला के 31 गांव शामिल हैं। अभियान के अनुश्रवण एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर के वरीय अधिकारियों को प्रखंडवार प्रतिनियुक्त किया गया है।

    _*इस मौके पर*_ परियोजना निदेशक, आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री सत्यप्रकाश के अलावा संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता आदि मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की आहूत बैठक संपन्न
    Next Article अहमदाबाद विमान हादसे पर जद (यू) जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने जताया शोक 

    Related Posts

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    May 27, 2026

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    May 27, 2026

    ईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    ईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च

    ईद-उल-जुहा पर उपायुक्त ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

    आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में योजनाओं के प्रभावी संचालन पर जोर

    मोहरदा पीएम आवास योजना निर्माण स्थल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं जल्द बहाल करने के निर्देश

    उपायुक्त की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

    वर्षों से अलग रह रहे दंपति ने भुलाए गिले-शिकवे, मेडिएशन सेंटर में हुआ समझौता

    नौतपा में शर्बत सेवा से गुप्ता ऑटोमोबाइल ने जीता दिल

    कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जरूरी : मुकेश अग्रवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.