Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 12, 2025No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की आहूत बैठक संपन्न

    *नियोजन कार्यालय के समीप कचरा डंप किए जाने को लेकर उपायुक्त ने जताई नाराजगी; लैंडफिल साईट की ली जानकारी, दिए कई अहम दिशा निर्देश*_

    ◼️ _*समाहरणालय से सदर अस्पताल परिसर तक सड़क किनारे सभी झाड़ियों की साफ सफाई हेतु दिया गया निर्देश*_

    ◼️ _*शहरों की साफ सफाई पर दें ध्यान, यत्र तत्र सड़क किनारे कचरे एवं झाड़ियों को हटाएं- उपायुक्त*_

    ◼️ _*नगर क्षेत्र के सभी क्लीनिकों में बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण की जांच करने का निर्देश*_

    ◼️ _*नगर क्षेत्र में मांस मछली के व्यवस्थित बाजार के लिए डीपीआर बनाने का निर्देश*_

    ◼️ _*नगर क्षेत्र एवं जिले के सभी तालाबों में एवं आस पास फैल रही गंदगी पर रोक लगाने, वाटर रिसोर्सेस का पीएच लेवल आदि के जांच हेतु दिये निर्देश*_

    आज दिनांक 12.06.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक आहूत की गई।

    _*विभिन्न बिंदुओं पर हुई समीक्षा*_

    बैठक में उपायुक्त द्वारा जिला पर्यावरण प्लान एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न बिंदुओं यथा नगर निकाय क्षेत्र में प्रदूषण की रोकथाम एवं कचरे के उठाव एवं सही से निस्तारण, मेडिकल कचरा का उचित प्रबंधन, सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक, इलेक्ट्रिकल्स व्हीकल पॉलिसी सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा किया गया। इस दौरान उन्होंने विगत बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को बिंदुवार कई अहम दिशा निर्देश दिया।

    _*शहर की साफ सफाई पर दें विशेष ध्यान*_

    बैठक के क्रम में उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर में व्याप्त गंदगी एवं समाहरणालय से लेकर सदर अस्पताल तक सड़क किनारे उगे झाड़ियों साफ सफाई नहीं होने को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत को साफ सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने। शहर की साफ सफाई को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि साफ सफाई बहुत जरूरी है इस पर विशेष ध्यान रखें। उन्होंने पूरे नगर क्षेत्रों की समुचित साफ सफाई को लेकर कई दिशा निर्देश दिया।

    _*उपायुक्त ने ठोस कचरा प्रबंधन, डोर टू डोर कचरा संकलन हेतु किए जा रहे कार्यों की ली जानकारी*_

    इसके अलावा उपायुक्त ने ठोस कचरा प्रबंधन, डोर टू डोर कचरा संकलन हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में नियोजन कार्यालय के समीप खुले के डम्प किए जा रहे कचरे को लेकर नाराजगी जाहिर किया एवं कार्यपालक पदाधिकारी से लैंडफिल साईट की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। बताया गया कि बैजनाथडीह में कचरा प्रबंधन एवं निस्तारण हेतु स्थल पूर्व से चयनित है एवं स्थानीय ग्रामीणों के विरोध के कारण इसमें कठिनाई हो रही है। उपायुक्त ने पूरे मामले की जानकारी लेते हुए अंचल अधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी जामताड़ा को स्थल विजिट कर ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने का निर्देश दिया। तत्पश्चात आगे की कार्रवाई हेतु निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने लैंडफिल साईट के लिए आबादी से दूर दूसरा लोकेशन भी चिन्हित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने अस्पतालों के द्वारा बायोमेडिकल वेस्ट के सही डिस्पोजल के संबंध में जानकारी लेते हुए नगर क्षेत्र के सभी निजी क्लीनिकों का निरीक्षण कर इसकी जांच का निर्देश दिया। साथ ही सिविल सर्जन से जानकारी ली कि बायोमेडिकल वेस्ट सेगरेशन के लिए कहां भेजा जाता है एवं किस प्रकार इसे डिस्पोज किया जाता है। इसके अलावा उन्होंने नगर क्षेत्र में मांस मछली दुकानों में पर्दा लगाकर बेचने का निर्देश दिया साथ ही उन्होंने इसके लिए व्यवस्थित बाजार बनाने हेतु डीपीआर तैयार कर विभाग को भेजने का निदेश दिया।

    _*सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध नियमित रूप से चलाएं अभियान, वसूलें जुर्माना*_

    वहीं प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट हेतु समय समय पर अभियान चलाकर जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने अपील किया कि प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करें, सिंगल यूज प्लास्टिक का एक दम प्रयोग न करें, इसके स्थान पर वैकल्पिक इको फ्रेंडली वस्तुओं का प्रयोग करें। इसके प्रचार प्रसार हेतु निर्देश दिया। वहीं ध्वनि प्रदूषण से संबंधित नियमों का उन्होंने सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। कहा कि नो हॉर्न जोन/साइलेंस जोन से संबंधित साइनेज अस्पतालों, विद्यालयों, न्यायालय परिसर आदि स्थलों के बाहर लगाना सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा ई वेस्ट मैनेजमेंट की समीक्षा करते हुए ऐसे सामग्री कबाड़ी की दुकानों में बेचे जाते हैं। उन्होंने सभी कबाड़ी की दुकानों में जांच करते हुए ई वेस्ट के प्रॉपर डिस्पोजल के संबंध में आवश्यक कार्रवाई को लेकर निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने सरकारी कार्यालयों में सोलर पैनल के अधिष्ठापन की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    _*वनावरण को बढ़ाने हेतु ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने का निर्देश*_

    वहीं जिले में कम वनावरण को दृष्टिगत रखते हुए उपायुक्त ने ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण को लेकर निर्देश दिया। उन्होंने पर्याप्त जगह वाले कार्यालयों सहित सभी प्रखंड सह अंचलों में 50 से 100 की संख्या में वन विभाग अंतर्गत स्थाई पौधशाला गायछंद से प्राप्त कर पौधा लगाने का निदेश दिया।

    वहीं बैठक के दौरान *वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री राहुल कुमार (भा०व०से०)* ने बताया कि मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी देते हुए अपने जीवनशैली में बदलाव लाने का अपील किया।

    *_इस मौके पर_* वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री राहुल कुमार (भा०व०से०), उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, पुलिस उपाधीक्षक (मु) श्री संजय कुमार सिंह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, जिला खनन पदाधिकारी श्री मिहिर सिलकर, अंचल अधिकारी जामताड़ा श्री अबिश्वर मुर्मू, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत जामताड़ा श्री दानिश हुसैन, सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएयर इंडिया विमान दुर्घटना पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जताया गहरा शोक
    Next Article जामताड़ा जिले के सभी प्रखंडों के कुल 286 गांवों में लगेगा शिविर; उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश

    Related Posts

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    May 27, 2026

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    May 27, 2026

    ईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    ईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च

    ईद-उल-जुहा पर उपायुक्त ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

    आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में योजनाओं के प्रभावी संचालन पर जोर

    मोहरदा पीएम आवास योजना निर्माण स्थल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं जल्द बहाल करने के निर्देश

    उपायुक्त की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

    वर्षों से अलग रह रहे दंपति ने भुलाए गिले-शिकवे, मेडिएशन सेंटर में हुआ समझौता

    नौतपा में शर्बत सेवा से गुप्ता ऑटोमोबाइल ने जीता दिल

    कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जरूरी : मुकेश अग्रवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.