Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कदमा थाना रिश्वतकांड में सिटी एसपी की जांच तेज़, पीड़िता ने दर्ज कराया बयान
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कदमा थाना रिश्वतकांड में सिटी एसपी की जांच तेज़, पीड़िता ने दर्ज कराया बयान

    Aman KumarBy Aman KumarJune 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कदमा थाना रिश्वतकांड में सिटी एसपी की जांच तेज़, पीड़िता ने दर्ज कराया बयान

    दिखाये डिजिटल साक्ष्य, भाजपा नेता अंकित आनंद ने एसएसपी-सिटी एसपी का जताया आभार
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर: कदमा थाना के सब इंस्पेक्टर पर एक लाख रुपये रिश्वत मांगने के कथित आरोपों की जांच अब तेज हो गई है। शुक्रवार को पीड़िता ने अपने भाई संग सिटी एसपी से मुलाकात कर विस्तृत बयान दर्ज कराया। उसने सब-इंस्पेक्टर द्वारा किए गए व्हाट्सएप कॉल और चैट सन्देश भी प्रस्तुत किए। सिटी एसपी ने कहा कि वे मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और जांच स्वयं कर रहे हैं।

    इधर, साकची के महिला थाना में पीड़िता की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न व अवैध संबंध के आरोपों को लेकर FIR दर्ज कर ली गई है। शुक्रवार दोपहर को महिला थाना प्रभारी ने पीड़िता को FIR की निशुल्क प्रति सौंप दी।

    विदित हो कि, भाजपा नेता अंकित आनंद ने बुधवार रात कदमा थाना के भ्रष्टाचार मामले को ट्विटर पर उठाते हुए मुख्यमंत्री, डीजीपी और जमशेदपुर एसएसपी से हस्तक्षेप की मांग की थी। एसएसपी ने संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए और सिटी एसपी ने गुरुवार से ही कार्रवाई शुरू कर दी।
    शुक्रवार को अंकित आनंद ने फिर ट्वीट कर FIR दर्ज कराने के लिए मुख्यमंत्री, एसएसपी व सिटी एसपी का आभार जताया। साथ ही सुझाव दिया कि जांच सिर्फ एक सब-इंस्पेक्टर तक सीमित न रहे बल्कि कदमा थाना के पूरे सिस्टम की जांच होनी चाहिए। उन्होंने पिछले 3 दिनों के सभी CCTV फुटेज जब्त करने की मांग की है। कहा कि किसके प्रभाव, दबाव या इशारे पर एस.आई. ने एक लाख रुपये रिश्वत का डिमांड किया इसका खुलासा सिटी एसपी को करना चाहिए।

    कदमा थाना रिश्वतकांड में सिटी एसपी की जांच तेज़ पीड़िता ने दर्ज कराया बयान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआखिर सभी दलों क़ो यातायात की समस्या याद आ ही गई – आजसू
    Next Article प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को संचालित मुख्यमंत्री दाल भात योजना को निरीक्षण करने का दिया निर्देश

    Related Posts

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    September 21, 2026

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    September 21, 2026

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    साकची में आनंद कारज समारोह, अंसार खान ने नवविवाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं

    स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू, हिंदी-संस्कृत के आसान प्रश्नों से खिले विद्यार्थियों के चेहरे

    फुलवरीया में AISF की सदस्यता अभियान: छात्रों ने ली सदस्यता, रोजगार की मांग

    निखार सबलोक हत्याकांड: मुख्य अभियुक्त अशोक सिंह राघव के न्यूज़ पोर्टल कार्यालय व आवास पर चार थानों की संयुक्त छापेमारी

    पोषण जागरूकता रथ को उपायुक्त राजीव रंजन ने दिखाई हरी झंडी

    मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी लाने का निर्देश, 24 सितंबर तक रिपोर्ट जमा करने का आदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.