Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बकरीद को लेकर चांडिल में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था को लेकर दिए गए अहम निर्देश
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    बकरीद को लेकर चांडिल में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था को लेकर दिए गए अहम निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बकरीद को लेकर चांडिल में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था को लेकर दिए गए अहम निर्देश
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    चांडिल। आगामी बकरीद पर्व को लेकर चांडिल अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम विकास राय ने की। बैठक में चांडिल, कपाली, कुकड़ू और नीमडीह क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, सफाई, जलापूर्ति, ट्रैफिक व्यवस्था सहित कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई।

    एसडीएम राय ने कपाली ओपी प्रभारी को निर्देश दिया कि पर्व के दौरान प्रतिबंधित मवेशियों को लेकर किसी तरह की कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि कपाली नगर परिषद क्षेत्र की सभी वार्डों में कचरा निष्पादन के लिए गड्ढे बनवाए जाएं और उन्हें अच्छी तरह से ढका जाए। साथ ही, पेयजल की नियमित आपूर्ति सहित विद्युत व्यवस्था निर्बाध सुनिश्चित करने को कहा।

    बैठक में कपाली नगर परिषद की भूमि पर किसी भी तरह के अतिक्रमण या बिना नक्शा पास किए भवन निर्माण को लेकर सख्ती बरतने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि पर्व के बाद ऐसे मामलों में कार्रवाई की जाएगी।

    अग्निशमन व्यवस्था को लेकर भी तैयारी पर जोर दिया गया। एसडीएम ने जानकारी दी कि चांडिल, कपाली, कुकड़ू और नीमडीह थाना क्षेत्रों में अग्निशामक वाहन सेवा उपलब्ध रहेगी। अग्निशमन पदाधिकारी शिवजीत त्रिपाठी को निर्देश दिया गया है कि वाहन में पानी भरकर तैयार रखें और पानी भरने के लिए पॉइंट पहले से चिन्हित कर लिए जाएं।किसी प्रकार की कोताही बर्दाश नहीं होंगी.

    एसडीएम ने चांडिल बाजार स्थित बस स्टैंड की नाली की सफाई का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया। उन्होंने कहा कि नाली के गंदे पानी के बहाव की उचित व्यवस्था की जाए। साथ ही, 15 दिनों के भीतर चांडिल बाजार क्षेत्र को भारी वाहनों से मुक्त कर दिया जाएगा। सभी भारी वाहन बायपास रोड से गुजरेंगे।

    एसडीएम ने लोगों से सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की शंका या सूचना सीधे पुलिस प्रशासन को दें।
    पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि झिमड़ी क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।

    बैठक में चांडिल, नीमडीह, ईचागढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, चांडिल थाना प्रभारी दिलशान बिरुवा, चौका के बजरंग महतो, कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार,नीमडीह संतन कुमार, पूर्व जीप सदस्य ओम प्रकाश लायक, पप्पू वर्मा, मो. अरशद, मो. नौशाद, मो. मोहसिन, मन मन सिंह समेत कई शांति समिति सदस्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबहरागोड़ा में प्रतिभा का उत्सव: राज्यपाल गंगवार ने विद्यार्थियों संग किया भोजन, बोले – “शिक्षा से ही होगा विकास”
    Next Article एन . ई.पी.के तहत कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद करना अन्यायपूर्ण – ए. आई. डी. एस. ओ.

    Related Posts

    मौत के साये में पठन पाठन करने को मजबूर है उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजूरी के छात्र

    August 3, 2026

    काण्ड्रा के रायपुर में दो बाइकों की भिड़ंत,एक घायल

    August 3, 2026

    श्रावण मास की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भोलेबाबा के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मौत के साये में पठन पाठन करने को मजबूर है उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजूरी के छात्र

    काण्ड्रा के रायपुर में दो बाइकों की भिड़ंत,एक घायल

    श्रावण मास की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भोलेबाबा के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद के चुनाव में जीत मिलने पर सुरेश झा का किया गया भव्य स्वागत

    आज होगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण

    विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर डॉ जटाशंकर पांडे का भाजपाइयों द्वारा स्वागत

    श्रावण की पहली सोमवारी पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    जेएफसी बंद करने के फैसले के विरोध में फुटबॉल प्रेमियों का प्रदर्शन, टाटा स्टील से निर्णय वापस लेने की मांग

    जुगसलाई थाना के समीप स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

    निशुल्क कांवर यात्रा की संयोजिका बनी कुमकुम श्रीवास्तव 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.