Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विकलांगता अधिकार व महिला सुरक्षा कानूनों पर आवासीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण
    Breaking News Headlines कारोबार खबरीलाल खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    विकलांगता अधिकार व महिला सुरक्षा कानूनों पर आवासीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण

    Aman KumarBy Aman KumarMay 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विकलांगता अधिकार व महिला सुरक्षा कानूनों पर आवासीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में कार्यरत सामाजिक संस्था( युवा) यूथ यूनिटी फॉर वोलंटरी एक्शन एवं क्रिया, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में ‘विमेन गेनिंग ग्राउंड’ कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय आवासीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण का आयोजन 30 और 31 मई 2025 को होटल केनेलाइट, साकची – जमशेदपुर में किया गया।

    इस प्रशिक्षण में लड़कियों, महिलाओं एवं पंचायत महिला प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही, जिसमें कुल 46 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विकलांगता अधिकार, महिला सुरक्षा कानूनों, सरकारी योजनाओं एवं महिलाओं के नेतृत्व कौशल को सशक्त बनाना था ।

    पहले दिन की प्रमुख गतिविधियाँ:
    प्रशिक्षण के पहले दिन अरुण कुमार सिंह (अध्यक्ष, झारखंड विकलांग मंच) एवं नरेंद्र कुमार (सचिव, झारखंड विकलांग मंच) ने बतौर रिसोर्स पर्सन भाग लिया। उन्होंने प्रतिभागियों को विकलांगता अधिकार अधिनियम 2016, जेंडर आधारित हिंसा में विकलांग महिलाओं की स्थिति, यौनिकता और विकलांगता जैसे गंभीर मुद्दों पर पीपीटी प्रजेंटेशन, समूह चर्चा एवं केस स्टडी के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, सरकारी योजनाओं एवं उनके लाभों की जानकारी भी दी गई।

    दूसरे दिन की प्रमुख गतिविधियाँ:
    दूसरे दिन प्रीति मुर्मू (महिला अधिवक्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) ने महिला सुरक्षा कानूनों, कानूनी सेवाओं एवं शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
    वहीं, अंजना देवगम (प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर) ने विकलांगता के विभिन्न मॉडल, वन स्टॉप सेंटर एवं अन्य सरकारी सेवाओं तक महिलाओं की पहुँच की चर्चा की।

    वार्णली चक्रवर्ती (सचिव, युवा संस्था) ने महिलाओं के नेतृत्व एवं भागीदारी को नाटक व संवाद सत्र के माध्यम से रेखांकित किया, जिससे प्रतिभागियों को अपनी भूमिका को समझने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली ।
    प्रशिक्षण के अंत में विकलांग साथियों को एवं बेहतर रूप से भाग लेने वाले प्रतिभागियों को युवा की ओर से उपहार दिया गया | कार्यक्रम का समापन उषा सबीना देवगम (अध्यक्ष, युवा संस्था) के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यक्रम की सफलता में युवा संस्था के सदस्य चाँदमनी संवाया, रिला सरदार, अबंती सरदार एवं जसंती सरदार का महत्वपूर्ण सहयोग रहा ।

    विकलांगता अधिकार व महिला सुरक्षा कानूनों पर आवासीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article570 करोड़ के कोयला घोटाले के छह आरोपियों को SC से जमानत, मगर रहना होगा छत्तीसगढ़ से बाहर
    Next Article जमशेदपुर सर्वोदय समिति ने उपायुक्त को किया सम्मानित

    Related Posts

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.