Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक लाख लीटर रोज पानी एमजीएमन अस्पताल में जाएगा
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    एक लाख लीटर रोज पानी एमजीएमन अस्पताल में जाएगा

    Dhiraj KumarBy Dhiraj KumarMay 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एक लाख लीटर रोज पानी एमजीएमन अस्पताल में जाएगा
    तो हिलव्यू कालोनीवासी पानी को तरस जाएंगेः पप्पू सिंह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि पप्पू सिंह ने शुक्रवार को डिमना के हिलव्यू कॉलोनी की पानी की टंकी से पानी लेने के लिए एमजीएम अस्पताल प्रबंधन द्वारा गुपचुप तरीके से पाइप लाइन बिछाये जाने की खबर पाकर तत्काल प्रभाव से वहां का काम रोक दिया। उनके साथ उपेंद्र सिंह उर्फ मस्तान सिंह भी थे। आरोप है कि एमजीएम प्रबंधन यहां पाइपलाइन बिछाकर लोगों का मिलने वाला जल एमजीएम अस्पताल में लेना चाहता था। इस संबंध में नगर निगम सोमवार को बैठक करेगा।
    पप्पू सिंह ने बताया कि एमजीएम अस्पताल की शिफ्टिंग डिमना में हो रही है लेकिन बगैर पानी के पुख्ता कनेक्शन के ही डिमना में बने एमजीएम अस्पताल की शुरुआत हो गयी है। एमजीएम अस्पताल प्रबंधन की नजर आस-पास के इलाके के लोगों को मिल रही पानी पर थी। शुक्रवार को डिमना हिलव्यू कॉलोनी के पानी टंकी से पानी लेने के लिए एमजीएम अस्पताल प्रबंधन द्वारा गुपचुप तरीके से पाइप लाइन बिछाया जा रहा था। इसकी जानकारी जैसे ही उन्हें मिली, वह उपेंद्र कुमार सिंह उर्फ मस्तान सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और चीजों को देखा, समझा तथा लोगों से बात की। लोगों ने बताया कि अगर अस्पताल प्रबंधन एक लाख लीटर रोजाना पानी लेता है तो क्षेत्र की जनता बूंद-बूंद जल को तरस जाएंगे।
    पप्पू सिंह ने बताया कि बीते दिनों सरयू राय ने एमजीएम अस्पताल का दौरा किया था, जिसमें पानी के कनेक्शन के लिए ठोस उपाय करने के निर्देश दिए गये थे। उन निर्देशों का पालन करने की बजाय आस-पास के लोगों को मिलने वाली पानी को छीनने का प्रयास किया जा रहा है। इसका जोरदार विरोध किया गया और पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम रोक दिया गया। पप्पू सिंह ने कहा कि इस मामले की जानकारी विधायक सरयू राय जी को दे दी गई है।

    एक लाख लीटर रोज पानी एमजीएमन अस्पताल में जाएगा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाला विधानसभा के होनहार विद्यार्थी हर्ष ने रचा इतिहास: जामताड़ा जिले में बना माध्यमिक परीक्षा का टॉपर, स्पीकर रविंद्र नाथ महतो के नेतृत्व और प्रेरणा का असर
    Next Article भाजपा जमशेदपुर महानगर की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चा

    Related Posts

    राजद का जामताड़ा प्रखंड एवं नगर पंचायत जामताड़ा का प्रखंड अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष का चुनाव संपन्न

    June 2, 2025

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत के प्रतिनिधियों ने रांची जाकर राज्य उपभोक्ता आयोग के प्रभारी अध्यक्ष वसंत गोस्वामी से की मुलाकात

    June 2, 2025

    उपायुक्त ने मुसाबनी प्रखंड के कुलामारा गांव में सबर टोला का किया निरीक्षण

    June 2, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजद का जामताड़ा प्रखंड एवं नगर पंचायत जामताड़ा का प्रखंड अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष का चुनाव संपन्न

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत के प्रतिनिधियों ने रांची जाकर राज्य उपभोक्ता आयोग के प्रभारी अध्यक्ष वसंत गोस्वामी से की मुलाकात

    उपायुक्त ने मुसाबनी प्रखंड के कुलामारा गांव में सबर टोला का किया निरीक्षण

    हेडलाइंस : आपका *राष्ट्र आपका *संवाद

    एक देश एक चुनाव लागू होने से देश को विकसित राष्ट्र बन ने हेतु मिलेगी सुपरफास्ट गति : मालती अरोड़ा पानीपत

    नीति खुली-राह फिर भी उलझी: ग्रीन एनर्जी की असली कसौटी

    माता-पिता और संतान के संबंधों की संस्कृति को जीवंतता दें

    ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीतिक चुप्पी से पारदर्शिता पर सवाल

    आशुतोष राय ने शोक जताया

    एस. डी. एस. एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में सी.बी.एस.ई. का दो दिवसीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण (टीओटी) कार्यशाला का समापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.