बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा के अध्यक्षता में चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो का प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया
राष्ट्र संवाद सं
कुंडहित: आज कुंडहित प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंडहित मो0 जमाले राजा के अध्यक्षता में महावारी स्वच्छता प्रबंधन (MHM) के तहत *चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो* का प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सभी जल सहिया को महावारी स्वच्छता पर विशेष रूप जानकारी प्रखंड समन्वयक मो0 रफिक हुसैन, जल सहिया पालाजोड़ी काकली घोष एवं जल सहिया बागडेहरी बुल्टी चौधुरी ने दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा इस कार्यक्रम को अभियान के रूप में ग्रामस्तर पर सेविका, स्वस्थ सहिया, को साथ लेकर किशोरी, युवती एवं महिलाओं को जागरूक ग्राम एवं पंचायत स्तर पर उक्त कायक्रम को अभियान के चलाते हुए पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इस कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्या रीना मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरी मंडल,प्रखंड स्तर के मुखिया, जल सहिया, प्रखंड व अंचल के स्टाफ एवं पत्रकार गण सम्मिलित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा माहवारी स्वच्छता शपथ पाठ कराया गया। साथ ही हाथों में लाल रंग लगा कर *रेड डॉट चैलेंज* का एक कार्यक्रम किया गया। जिसमें पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरी मंडल, कनीय अभियंता अमन कुमार, प्रखंड समन्वयक ISA आशीष गोप के द्वारा इस अभियान से किशोरी, युवती एवं महिलाओं को ग्राम स्तर पर जागरूक करने का सुझाव दिया गया।

