Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वर्णरखा नदी पर बना पुल अपने दिन बहुरने की बाट जोह रहा है ,पथ निर्माण विभाग उदासीन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    स्वर्णरखा नदी पर बना पुल अपने दिन बहुरने की बाट जोह रहा है ,पथ निर्माण विभाग उदासीन

    Aman KumarBy Aman KumarMay 28, 2025Updated:May 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वर्णरखा नदी पर बना पुल अपने दिन बहुरने की बाट जोह रहा है ,पथ निर्माण विभाग उदासीन

    बीमा कराकर इस रास्ते पर यात्रा करें

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला:सरायकेला जिले के कांड्रा- चांडिल मार्ग पर मनिकुई के पास स्थित स्वर्णरखा नदी पर बना पुल अपने दिन बहुरने की बाट जोह रहा है. पुल की स्थिति दिन प्रतिदिन जर्जर होती जा रही है और सड़क पर जगह- जगह सरिया निकल आया है. पुल के दोनों छोर पर बड़े- बड़े गड्ढे हो गए हैं. जिससे आए दिन इस पुल के ऊपर दुर्घटनाएं घटित हो रही है. बावजूद इसके ना तो सरिया को ढकने का काम किया जा रहा है और ना ही पुल की दशा सुधारने के प्रति पथ निर्माण विभाग दिलचस्पी दिखा रहा है. वहीं चांडिल से लेकर गिद्दीबेड़ा टॉल तक पूरे मार्ग पर जगह जगह गड्ढे हो गए हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक जगह- जगह उभर आए सरिया के कारण विशेष कर दो पहिया वाहन चालक आए दिन गिर जा रहे हैं और पैदल चलने वाले यात्रियों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. अक्सर पुल के दोनों छोर पर छोटे वाहन फंस जाते हैं. बता दें कि इस मार्ग पर काफी संख्या में भारी वाहनों का भी परिचालन होता है और यह मार्ग बंगाल को जोड़ने का काम करता है. जिसके कारण प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में भारी मालवाहक वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं. इससे पुल की स्थिति धीरे- धीरे और जर्जर होती जा रही है. ऐसा नहीं है कि इस बात की खबर पथ निर्माण विभाग या जिला प्रशासन को नहीं है. लेकिन वर्तमान में इस पर किसी का ध्यान नहीं जाना कई सवालों को जन्म दे रहा है. वैसे चांडिल तक यदि आपको इस मार्ग से सफर करना हो तो अपना बीमा जरूर करवा लें क्योंकि इस मार्ग पर बड़े धोखे (गड्ढे)हैं कहीं भी आपकी जान पर आफत आ सकती है पथ निर्माण विभाग को इससे कोई मतलब नहीं

    पथ निर्माण विभाग उदासीन स्वर्णरखा नदी पर बना पुल अपने दिन बहुरने की बाट जोह रहा है
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंगठन सृजन अभियान के तहत जनसमस्या को लेकर प्रखण्ड कमिटी एवं मण्डल कमिटी आंदोलन खड़ा करें : आनन्द बिहारी दुबे
    Next Article उदित राज ने राहुल गांधी के इशारे पर थरूर पर निशाना साधा: भाजपा

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की विशाल जनजागरण पदयात्रा, दिग्गज नेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.