
उपायुक्त चंदन कुमार ने पदभार ग्रहण कर समाहरणालय परिसर का किया अवलोकन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
उपायुक्त श्री चंदन कुमार के द्वारा आज पदभार ग्रहण के प्रथम दिन जिला समाहरणालय परिसर अवस्थित सभी कार्यालय सहित समाहरणालय परिसर का अवलोकन किया गया। उनके द्वारा क्रमवार विभिन्न कार्यालय का निरीक्षण करते हुए, पदाधिकारी और कर्मियों की बैठने की व्यवस्था, विभिन्न पंजी का संधारण, कार्यालय का रखरखाव, साफ-सफाई सहित अन्य बिंदुओं को देखा गया। उनके द्वारा कार्यालय के कर्मियों को सासमय कार्यालय में उपस्थित होने सहित कार्यालय परिसर में साफ सफाई बनाए रखने में अपना सहयोग स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया।

