Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो पेयजल परियोजना के 10 वर्षों के कार्यकलापों की होगी जांच
    Breaking News Headlines Uncategorized कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो पेयजल परियोजना के 10 वर्षों के कार्यकलापों की होगी जांच

    Aman KumarBy Aman KumarMay 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो पेयजल परियोजना के 10 वर्षों के कार्यकलापों की होगी जांच

    सरयू राय की मांग को पेयजल स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव ने किया मंजूर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को मानगो पेयजल परियोजना के पिछले 10 वर्षों के कार्यकलापों की जांच मांग पेयजल स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव से की जिसे प्रधान सचिव ने स्वीकार कर लिया है।

    सरयू राय़ ने यहां जारी बयान में कहा कि मंगलवार को उन्होंने पेयजल स्वच्छता विभाग के अधिकारियों और परियोजना का संचालन करने वाले संवेदक के साथ परियोजना के इंटकवेल और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया और पाया कि परियोजना के संचालन में घोर लापरवाही बरती जा रही है। इंटकवेल के किनारे काई जमी हुई है। जलकुंभी के पौधे उग आए हैं। पानी आने के रास्ते में अन्य़ जलीय पौधे भी उग आए हैं। इंटकवेल के 6 पंपों में से दो पूरी तरह और एक आधा-अधूरा कार्य कर रहा था। जितना पानी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में जाना चाहिए, उतना पानी नहीं जा रहा है। कहां कितना पानी जा रहा है, इसका कोई रिकार्ड भी नहीं है। सरयू राय ने उसी वक्त इसकी सफाई का आदश दिया और कार्यपालक अभियंता से कहा कि इंटकवेल की ऐसी स्थिति रहेगी तो परियोजना का उद्देश्य पूरा नहीं होगा।

    श्री राय ने बताया कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में उन्होंने पाया कि जो भी स्वचालित व्यवस्थाएं हैं, वो ठप हो गई हैं। सिर्फ मैन्युअल काम हो रहा है। क्लोरीन और फिटकरी का जितना डोज चाहिए, उसके निर्धारण के बारे में भी कोई ठोस आधार नहीं है। वहां के प्रयोगशाला में जो व्यक्ति काम कर रहा था, उसने बताया कि वह अपने सीनियर के निर्देश पर काम करता है। जो आंकड़े दिखे, वह संदेहास्पद लगे। उस व्यक्ति ने बताया कि आदित्यपुर में जो पेयजल विभाग की प्रयोगशाला है, वही जांच करता है।
    सरयू राय ने बताया कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से सभी 6 जोनों में पानी का वितरण घोर पक्षपातपूर्ण है। जोन नंबर 6 में पर्याप्त पानी जा रहा है। जोन नंबर 1 से 5 तक पानी की आपूर्ति उतनी नहीं है। 3 नंबर जोन की टंकी 25 से 30 मिनट में खाली हो जाती है। श्री राय ने कहा कि यहां कोई ऐसी व्यवस्था नहीं है जिससे यह पता चल सके कि किस जोन में कितना पानी जा रहा है। इससे पता चलता है कि मानगो के कई इलाकों में पाइपलाइन बिछाने के बावजूद पानी क्यों नहीं जाता है। उन्होंने कहा कि जोन नंबर 6 के लिए अलग से राइजिंग पाइपलाइन बिछायी गई है जबकि जोन संख्या 1 से 5 तक एक ही राइजिंग पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति टंकियों में होती है। यह कब और कैसे हुआ, इसकी जानकारी जांच समिति ही लेगी।
    श्री राय ने कहा कि पानी का वितरण ठीक करना होगा।
    श्री राय के साथ दौरे में पिंटू सिंह, संतोष भगत, पप्पू सिंह, अमरेंद्र पासवान रवि गोराई, आदित्य मुखर्जी, मुकेश सिंह, जीतेंद्र साहू आदि मौजूद रहे।

    मानगो पेयजल परियोजना के 10 वर्षों के कार्यकलापों की होगी जांच
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने समाहरणालय में अवस्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों का भ्रमण किया
    Next Article उपायुक्त चंदन कुमार ने पदभार ग्रहण कर समाहरणालय परिसर का किया अवलोकन

    Related Posts

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.