Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला: एक हफ्ते से बिजली विहीन 5 गांव, ग्रामीणों ने कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सरायकेला: एक हफ्ते से बिजली विहीन 5 गांव, ग्रामीणों ने कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन

    Aman KumarBy Aman KumarMay 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला: एक हफ्ते से बिजली विहीन 5 गांव, ग्रामीणों ने कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला जिले के राजनगर प्रखंड के पांच गांव में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति बाधित है. बिजली आपूर्ति से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता अश्विनी कुमार प्रधान के नेतृत्व मे जिला मुख्यालय स्थित कार्यपालक अभियंता के कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपा. विद्युत आपूर्ति बाधित गांव में केंदमुंडी पंचायत के छोटा कुनाबेड़ा, बलरामपुर, मझगांव एवं बेटकलसाई तथा गैंगरूली पंचायत के गंगाडीह गांव शामिल है. उक्त सभी गांव को गम्हरिया के करणडीह डीवीसी से विद्युत आपूर्ति की जाती है. ग्रामीणों ने बताया की पिछले एक सप्ताह से उक्त पांच गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो चुकी है. जिससे गांव के पढ़ने वाले बच्चों, बुजुर्गों एवं बीमार के साथ साथ पूरा जनमानस परेशान है. बताया कि इस विषय पर जब भी बिजली मिस्त्री से बात किया जाता है तो उनके द्वारा कभी गम्हरिया तो कभी राजनगर भेजा जाता है. पांचो गांव के ग्रामीण गम्हरिया और राजनगर का चक्कर लगाकर परेशान हो गए, लेकिन विद्युत आपूर्ति शुरू नहीं किया गया. इस भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति से परेशान ग्रामीणों ने कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन देकर बिजली आपूर्ति को सुचारू ढंग से चालू करवाने की मांग की है. ग्रामीणों की मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए कार्यपालक अभियंता ने 24 घंटे के अंदर विद्युत आपूर्ति शुरू किए जाने की बात कही. उन्होंने कहा इस समस्या से अब तक अवगत नहीं कराया गया था. विद्युत आपूर्ति ठप पड़े उक्त सभी गांव में स्पेशल टीम लगाकर विद्युत आपूर्ति चालू कर दिया जाएगा. ज्ञापन देने वालों में विजय मार्डी, गोपाल सुरेन, अजय लोहार, मंगल मार्डी, समीर बास्के, शीतल मार्डी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल रहे.

    ग्रामीणों ने कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन सरायकेला: एक हफ्ते से बिजली विहीन 5 गांव
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकुड़: घर में सेंधमारी, लैपटॉप और नगदी लेकर फरार हुए चोर
    Next Article सरना धर्म कोड की मांग को लेकर JMM और आदिवासी संगठनों का जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रपति को सौंपा गया मांग पत्र

    Related Posts

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.