Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी बोले- मुसलमानों को भड़का कर राजनीतिक खिचड़ी पका रही है कांग्रेस
    Breaking News राजनीति राष्ट्रीय

    पीएम मोदी बोले- मुसलमानों को भड़का कर राजनीतिक खिचड़ी पका रही है कांग्रेस

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 21, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कांग्रेस और उसके सहयोगी मुसलमानों को भड़का कर राजनीतिक खिचड़ी पका रहे हैं. अगर कांग्रेस में हिम्मत है तो खुलकर ऐलान करें कि वो हर पाकिस्तानी को भारत की सिटिजनशिप देने को तैयार है.झारखण्ड के बरहेट में एक चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं कांग्रेस सहित उन तमाम दलों को इस वीरों की धरती से चुनौती देता हूं कि अगर उनमें हिम्मत है तो वे खुलकर घोषणा करें कि वे पाकिस्तान के हर नागरिक को भारत की नागरिकता देने के लिए तैयार हैं.देश उनका हिसाब चुकता करेगा. कांग्रेस में हिम्मत है तो वे ये भी घोषणा करे कि वे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में फिर से आर्टिकल 370 लागू करेंगे. कांग्रेस में या उसके साथियों में हिम्मत है तो वे ये घोषणा करें कि तीन तलाक के खिलाफ जो कानून बना है, उसको वे रद्द कर देंगे.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और उसके साथियों पर इस मुद्दे पर मुसलमानों को भड़काने का, डराने का, भयभीत करने का प्रयास करके अपनी राजनीतिक खिचड़ी पकाना चाहते हैं. कांग्रेस की बांटो और राज करो, इसी नीति के चलते देश का एक बार बंटवारा हो चुका है. मां भारती के टुकड़े पहले हो चुके हैं. यही कांग्रेस है जिसने अवैध तरीके से लाखों घुसपैठियों को भारत में घुसने दिया. यहां उनको वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल किया.झारखंड में मोदी ने कहा, मैं फिर से स्पष्ट कर दूं कि भारत सरकार का एक ही ग्रंथ है बाबा साहब आंबेडकर का दिया हुआ संविधान. हमारे लिए एक ही मंत्र सर्वोपरि है और एक ही मंत्र हमारी प्रेरणा है, भारत माता की जय. उन्होंने कहा, मेरा देश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के युवा साथियों से भी आग्रह है कि आप अपने महत्व को समझें, जहां आप पढ़ रहे हैं उन संस्थानों के महत्व को समझें. सरकार के फैसलों और नीतियों को लेकर चर्चा करें, डिबेट करें. अगर आपको कुछ गलत लगता है तो लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करें, सरकार तक अपनी बात पहुंचाएं. ये सरकार आपकी हर बात, हर भावना को सुनती, समझती है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने , आपको ये भी समझना होगा कि कहीं कुछ दल, कथित अर्बन नक्सल और अपने आपको बुद्धिजीवी कहने वाले लोग आपके कंधे पर बंदूक रखकर अपना राजनीतिक उल्लू तो सीधा नहीं कर रहे हैं. आपकी बर्बादी के पीछे इनका ये षड्यंत्र तो नहीं है. झारखंड में मोदी ने कहा, घुसपैठियों के कारण जो समस्याएं पैदा हुई हैं उसके लिए भी कांग्रेस और उसके साथी दल, जो इतने सालों तक सत्ता भोगते रहे वही जिम्मेदार हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआरजेडी कार्यकर्ताओं ने आगजनी कर जाम की सड़क, तोड़फोड, जाम में फंसे पप्पू यादव
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद जमशेदपुर

    Related Posts

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    July 4, 2026

    तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत ‘भाषण प्रतियोगिता’ सम्पन्न

    July 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.