Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से साबित हुआ कि भारत में आतंकवाद पूरी तरह पाकिस्तान प्रायोजित है: अमित शाह
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड पटना बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से साबित हुआ कि भारत में आतंकवाद पूरी तरह पाकिस्तान प्रायोजित है: अमित शाह

    News DeskBy News DeskMay 23, 2025No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से साबित हुआ कि भारत में आतंकवाद पूरी तरह पाकिस्तान प्रायोजित है: अमित शाह

    नयी दिल्ली, 23 मई (भाषा) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने इस तथ्य को उजागर कर दिया है कि भारत में आतंकवाद पूरी तरह से पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित है।

    शाह ने यह भी कहा कि यह ‘ऑपरेशन’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘दृढ़’ राजनीतिक इच्छाशक्ति, एजेंसियों से प्राप्त ‘सटीक’ खुफिया जानकारी और सशस्त्र बलों की ‘घातक’ क्षमताओं को दर्शाता है।

    उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में नौ आतंकवादी शिविर नष्ट कर दिए गए और उसके बाद जब पाकिस्तान ने कुछ भारतीय नागरिक और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दुस्साहस किया तो भारत ने पाकिस्तान के अंदर ‘100 किलोमीटर’ तक हमला किया।

    शाह ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 22वें अलंकरण समारोह के अवसर पर आयोजित वार्षिक रुस्तमजी स्मृति व्याख्यान में ये टिप्पणियां कीं।

    बीएसएफ की स्थापना 1965 में हुई थी। वह भारत और बांग्लादेश से सटे 6000 किलोमीटर लंबी भारतीय सीमा की रक्षा करता है। के. एफ. रुस्तमजी बीएसएफ के संस्थापक और पहले महानिदेशक थे।

    शाह ने कहा, ‘‘आतंकवादियों ने पहलगाम में एक भीषण हमला किया, उन्होंने निर्दोष लोगों को चुना, उनका धर्म पूछा और महिलाओं एवं बच्चों समेत उनके परिवारों के सामने उन्हें बेरहमी से मार डाला।’’

    उन्होंने कहा कि यह ‘पाप’ पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा किया गया था।

    उन्होंने कहा, ‘‘ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत का जवाब अलग था।’’

    शाह ने कहा कि पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी शिविरों को कुछ ही मिनटों में ‘नष्ट’ कर दिया गया, जिनमें से दो आतंकवादी संगठनों के मुख्यालय थे।

    शाह ने कहा, ‘‘हमने उसके सैन्य प्रतिष्ठानों या हवाई ठिकानों पर हमला नहीं किया। हमने केवल पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर हमला किया। जिन लोगों ने हमारी जमीन पर आपराधिक कृत्य किया – जैश-ए-मोहम्मद, हिज्बुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा – उनके ठिकानों, घरों, प्रशिक्षण शिविरों और भारत के खिलाफ इस्तेमाल किए जाने वाले लॉन्चपैड को नष्ट कर दिया गया।’’

    गृहमंत्री ने कहा, ‘‘हमने सोचा कि हमने आतंकवादियों पर हमला किया, इतना ही काफी है, लेकिन पाकिस्तान ने साबित कर दिया कि वह आतंकवाद को प्रायोजित कर रहा है, क्योंकि उसने भारतीय हमलों को खुद पर हमले के रूप में ले लिया और भारत में नागरिक एवं सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।’’

    शाह ने कहा कि भारतीय वायु रक्षा ने ‘‘अद्भुत शक्ति’’ दिखाई, क्योंकि पाकिस्तान भारत के किसी भी प्रतिष्ठान को छू नहीं सका।

    उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद, हमने उसके हवाई ठिकानों पर हमला किया और उसे अपनी मारक क्षमता से परिचित कराकर तथा उसकी खोखली हवाई सुरक्षा को उजागर करके कड़ा जवाब दिया।’’

    शाह ने कहा, ‘‘हमने (पाकिस्तान के) नागरिक प्रतिष्ठानों पर हमला नहीं किया। ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद की घटनाओं ने इस तथ्य को पूरी तरह उजागर कर दिया है कि पाकिस्तान भारत में आतंकवाद को प्रायोजित कर रहा है, क्योंकि जब हमने उसके आतंकी ठिकानों पर हमला किया तो पाकिस्तानी सेना ने जवाब दिया।’’

    गृहमंत्री ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने इस तथ्य को उजागर कर दिया, क्योंकि पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य अधिकारियों को नमाज अदा करते और मारे गए आतंकवादियों के ताबूतों को कंधा देते देखा गया।

    शाह ने कहा कि यह ‘ऑपरेशन’ सफल रहा, क्योंकि इसमें निशाना बनाने की सही ताकत/मारक क्षमता का इस्तेमाल किया गया और अपने लक्ष्य हासिल करने के साथ ही पाकिस्तान को ‘वास्तविकता’ भी दिखाई गई।

    गृहमंत्री ने यह भी कहा कि दुनिया और वैश्विक विशेषज्ञ भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी और मारक क्षमता की ‘प्रशंसा’ कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि इस ‘ऑपरेशन’ ने यह तथ्य भी सामने लाया कि रक्षा उत्पादन में भारत द्वारा हासिल की गई ‘आत्मनिर्भरता’ सफल रही।

    शाह ने ‘ऑपरेशन’ के दौरान अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए बीएसएफ की सराहना करते हुए कहा कि बल ने पाकिस्तानी सेना को एक इंच भी आगे नहीं बढ़ने देकर ‘अपना साहस साबित किया।’

    गृहमंत्री ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान शहीद हुए बीएसएफ के दो जवानों की शहादत के प्रति भी संवेदना व्यक्त की।

    शाह ने याद दिलाया कि भारत कई दशकों से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का सामना कर रहा है, लेकिन (2014 में) मोदी सरकार के सत्ता में आने तक ‘करारा जवाब नहीं दिया गया।’

    उन्होंने कहा, ‘‘हम रक्षात्मक थे… हमारे पुलिस बल और बीएसएफ ने लोगों की रक्षा करने की पूरी कोशिश की, लेकिन करारा जवाब नहीं दिया गया। वर्ष 2014 के बाद, जब प्रधानमंत्री मोदी ने पदभार संभाला, तो सबसे बड़ा हमला उरी (2016) में हुआ, जहां हमारे जवानों को जिंदा जला दिया गया था।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘हमने सीमा पार सर्जिकल स्ट्राइक की और पहली बार आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला किया। हमें लगा कि आतंकवाद रुक जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और पुलवामा हमला (2019 में) हो गया।’’

    शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने उरी से भी ‘कड़ा’ जवाब दिया, क्योंकि उसने सीमा पार आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।

    बीएसएफ की सराहना करते हुए शाह ने कहा, ‘‘वर्ष 1971 के युद्ध में बीएसएफ द्वारा दिखाई गई बहादुरी और बल द्वारा (बांग्लादेश की स्थापना में) किये गये योगदान को भारत कभी नहीं भूल सकता और न ही बांग्लादेश को इसे कभी भूलना चाहिए।’’

    शाह ने याद दिलाया कि बीएसएफ ने बांग्लादेश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और अन्याय के खिलाफ लड़ाई में सशस्त्र बलों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बहादुरी का अनुकरणीय मानक स्थापित किया था।

    गृहमंत्री ने कहा कि 2.75 लाख कर्मियों वाला बीएसएफ दो सीमाओं (पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ) पर भौगोलिक चुनौतियों वाली कुछ सबसे कठिन परिस्थितियों में काम कर रहा है।

    शाह ने कहा, ‘‘मैं आपको बताना चाहता हूं कि मोदी सरकार आपके पीछे चट्टान की तरह खड़ी है और गृह मंत्रालय जल्द ही उन क्षेत्रों में सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कुछ प्रौद्योगिकी समाधान और मॉडल लागू करेगा, जहां बाड़ लगाना संभव नहीं है।’’

    गृहमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान बीएसएफ कर्मियों को वीरता और अन्य सेवा पदक भी प्रदान किए। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन कुमार डेका और बीएसएफ के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी भी मौजूद थे।

    ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से साबित हुआ कि भारत में आतंकवाद पूरी तरह पाकिस्तान प्रायोजित है: अमित शाह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंविधान बचाओ रैली कार्यक्रम को लेकर लगाया जा रहा हैं बैनर पोस्टर
    Next Article रेड क्रॉस के कम्पोनेन्ट डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह की देखरेख में 1 रेयर ग्रुप ए निगेटिव उपलब्ध कराया गया

    Related Posts

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    June 19, 2026

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    June 19, 2026

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी जमशेदपुर के बागबेड़ा से सटे रामनगर बस्ती के सैकड़ों परिवारों ने बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत अब तक शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2016 में पंचायत के तत्कालीन मुखिया द्वारा प्रत्येक घर से 450 रुपये लेकर पानी कनेक्शन के लिए रसीद दी गई थी, लेकिन 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो इलाके में पाइपलाइन बिछाई गई और न ही किसी घर तक जलापूर्ति की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी और निजी बोरिंग से पानी निकलना बंद हो गया है, जिसके कारण लोगों को 30 से 40 रुपये प्रति बोतल पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि रामनगर बस्ती के निचले हिस्से में जल्द पाइपलाइन बिछाकर घर-घर पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई तो क्षेत्र के लोग उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और सरकार की होगी।

    गंडा समाज ने अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.