‘पटना के भोजपुरी विद्वान डॉ सुनील पाठक डॉ निर्भीक सम्मान से सम्मानित’
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। नगर के अग्रणी साहित्यिक संस्था ‘जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद’ द्वारा स्थानीय तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में परिषद के पूर्व प्रधान सचिव एवं भोजपुरी साहित्य जगत के युग पुरुष डाॅ. रसिक बिहारी ओझा ” निर्भीक” जयंती सह स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर विगत वर्षों की भाँति भोजपुरी – हिन्दी साहित्य के लब्ध प्रतिष्ठ साहित्यकार एवं अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के पूर्व प्रवर समिति सदस्य डाॅ० सुनील कुमार पाठक ( पटना ) को मुख्य अतिथि राँची विश्वविद्यालय के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष डाॅ० जंग बहादुर पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि त्रय अरका जैन विश्वविद्यालय के निदेशक डाॅ० अंगद तिवारी , टाटा मोटर्स के पूर्व उप महाप्रबंधक डाॅ० चन्द्रेश्वर खां तथा संस्कार भारती, जमशेदपुर महानगर की अध्यक्ष डाॅ० रागिनी भूषण द्वारा संयुक्त रुप से “निर्भीक स्मृति सम्मान – २०२५” के रुप में अंगवस्त्रम् , पगड़ी, श्रीफल, सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ एवम् नगद सम्मान राशि प्रदान की गयी । तत्पश्चात परिषद् के प्रधान सचिव डाॅ० अजय कुमार ओझा द्वारा सम्पादित नगर से प्रकाशित भोजपुरी पत्रिका “निर्भीक संदेश” के २७ वें अंक का लोकार्पण सम्मानित अतिथि डाॅ० पाठक द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद अध्यक्ष डाॅ० प्रसेनजित तिवारी एवं संचालन साहित्य सचिव श्री दिव्येन्दु त्रिपाठी ने की ।
Breaking News Headlines कारोबार खबरीलाल खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

