Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दलमा में 200 करोड़ की पर्यटन परियोजना का पर्यटन मंत्री का निरीक्षण
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    दलमा में 200 करोड़ की पर्यटन परियोजना का पर्यटन मंत्री का निरीक्षण

    Dhiraj KumarBy Dhiraj KumarMay 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दलमा में 200 करोड़ की पर्यटन परियोजना का पर्यटन मंत्री का निरीक्षण

    ग्लास ब्रिज से लेकर रोपवे तक कई आकर्षण होंगे शामिल
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    चांडिल। चांडिल अनुमंडल क्षेत्र स्थित दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य के पर्यटन मंत्री सुरद्वीप कुमार सनू ने निरीक्षण दौरा किया। इस दौरान उन्होंने 200 करोड़ रुपये की बहुप्रतीक्षित परियोजना की प्रगति की समीक्षा की।

    परियोजना के तहत ईको सेंसेटिव जोन में पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसमें हाईटेक पार्किंग, 500 स्क्वायर फीट में रोपवे स्टेशन और रोपवे निर्माण शामिल है, जिससे पर्यटक पहाड़ी क्षेत्रों का लुत्फ उठा सकेंगे।
    दलमा के हिल टॉप और पिंडराबेड़ा क्षेत्र का भी कायाकल्प किया जाएगा। इसके अलावा, लगभग 200 फीट लंबा ग्लास ब्रिज और मल्टी प्लेस गेस्ट हाउस भी बनाए जाएंगे, जो पर्यटकों को रोमांचक अनुभव प्रदान करेंगे।

    *दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी* जमशेदपुर से महज 10 किलोमीटर दूर स्थित है और यहां हर साल 60 हजार से ज्यादा पर्यटक पहुंचते हैं। परियोजना के पूरा होने पर पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार और आर्थिक लाभ भी मिलेगा।
    इस मौके पर जमशेदपुर डीसी, चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी विकास राय , वीडीओ तुलेश्वर रविदास , सरायकेला पीडीओ, डीएफओ, दलमा वन क्षेत्र पदाधिकारी चांडिल थाना प्रभारी दिल्सन बिरुवा समेत समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।

    दलमा में 200 करोड़ की पर्यटन परियोजना का पर्यटन मंत्री का निरीक्षण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकराईकेला के लाल बाजार गांव में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित
    Next Article बड़बिल पुलिस ने आयरन चोरी के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    May 19, 2025

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    May 19, 2025

    अब भी पाक नहीं संभला तो उसका सर्वनाश अवश्यंभावी

    May 19, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    अब भी पाक नहीं संभला तो उसका सर्वनाश अवश्यंभावी

    शस्त्र और शास्त्र की लड़ाई

    सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में थरूर को शामिल करने पर कांग्रेस को परहेज क्यों ?

    बड़बिल पुलिस ने आयरन चोरी के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार

    दलमा में 200 करोड़ की पर्यटन परियोजना का पर्यटन मंत्री का निरीक्षण

    कराईकेला के लाल बाजार गांव में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित

    पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी प्रखंड के बिरसाईत समुदाय के धर्म स्थल देवाँ में बिरसाईत समुदाय का 37 वाँ धर्म दिवस समारोह आयोजित हुआ

    अंसार खान के प्रयास से गुलाब बाग फेस 2 में नाली का निर्माण शुरू हुआ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.