Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गर्मी के मौसम को देखते हुए खराब चापकलों की सूची के साथ साथ नए स्थानों में लगाए जाने हेतु चापकलो की सूची देने का निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    गर्मी के मौसम को देखते हुए खराब चापकलों की सूची के साथ साथ नए स्थानों में लगाए जाने हेतु चापकलो की सूची देने का निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गर्मी के मौसम को देखते हुए खराब चापकलों की सूची के साथ साथ नए स्थानों में लगाए जाने हेतु चापकलो की सूची देने का निर्देश

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट जामताड़ा की शासी परिषद की बैठक उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त द्वारा डीएमएफटी मद से पूर्व वित्तीय वर्ष में संचालित सभी योजना के प्रगति एवं अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई एवं समुचित दिशा निर्देश दिया गया।

    वहीं बैठक में गर्मी को देखते हुए जिले में खराब पड़े चापाकलों की सूची देने का निर्देश दिया गया साथ ही किन स्थानों पर नए चापाकल की आवश्यकता है? इसका आकलन कर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया ताकि डीएमएफटी से उसे दुरुस्त किया जा सके एवं लोगों को पानी की दिक्कत न हो। वहीं उन्होंने पहाड़िया बहुल ग्रामों में पेयजल की सुचारू व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने वज्रपात से बचाव को लेके सभी विद्यालयों में तड़ित चालक की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए शत प्रतिशत विद्यालयों में तड़ित चालक इंस्टॉल करवाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    वहीं इसके अलावा बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त ने विभिन्न बिंदुओं को संज्ञान लेते हुए कहा मूलभूत सुविधाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाएगा। वहीं उन्होंने जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए आवेदनों पर सहानुभूति पूर्वक विचार विमर्श कर यथोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

    *_इस मौके पर_* उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, विधायक प्रतिनिधि श्री परेश यादव, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री चार्ल्स हेंब्रम, जिला खनन पदाधिकारी श्री मिहिर सिलकर, जनप्रतिनिधिगण सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article“द विंग्ड रिंग्स” पुस्तक का विधानसभा अध्यक्ष ने किया लोकार्पण
    Next Article करोड़ों की संपत्ति का नुकसान, सुनियोजित षड़यंत्र के तहत चोरीःसरयू राय

    Related Posts

    सोनम वांगचुक ठीक हैं, लेकिन अस्पताल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहा : पत्नी गीतांजलि आंग्मो

    July 18, 2026

    पाकुड़ में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

    July 18, 2026

    चक्रधरपुर: विवाहिता की मौत के बाद अंधविश्वास का आरोप, झाड़फूंक के वीडियो की जांच करेगी पुलिस

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनम वांगचुक ठीक हैं, लेकिन अस्पताल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहा : पत्नी गीतांजलि आंग्मो

    पाकुड़ में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

    चक्रधरपुर: विवाहिता की मौत के बाद अंधविश्वास का आरोप, झाड़फूंक के वीडियो की जांच करेगी पुलिस

    जमधेदपुर एलबीएसएम कॉलेज के छात्र पर जानलेवा हमला, न्याय की मांग को लेकर छात्रों और ग्रामीण ने किया परसुडीह थाना का घेराव

    सरायकेला में युवक की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

    भदानीनगर महुआ टोला में ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही से अत्यधिक बिल आने का विरोध किया गया

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, नौ गिरफ्तार; 27 मोबाइल, 39 सिम कार्ड और एक टैब जब्त ।

    कोयला क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    जमशेदपुर: बिष्टुपुर बाजार की दो दुकानों में सेंधमारी, करीब 1.90 लाख रुपये नकद लेकर फरार हुए चोर

    हमको पैसा दिलवा दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे…” : पांच माह से मानदेय नहीं मिलने पर एमजीएम अस्पताल में रो पड़ी महिला होमगार्ड, आत्महत्या की दी चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.