Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पटमदा में आम बागवानी को बाजार से जोड़ने की पहल, प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पटमदा में आम बागवानी को बाजार से जोड़ने की पहल, प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन

    Aman KumarBy Aman KumarMay 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटमदा में आम बागवानी को बाजार से जोड़ने की पहल, प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    मनरेगा योजना के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड में संचालित ‘बिरसा हरित ग्राम योजना’ के अंतर्गत विकसित आम बागवानी को बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से एक प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में आम उत्पादकों, सरकारी अधिकारियों, विपणन सचिव तथा एनजीओ प्रतिनिधियों की भागीदारी रही।

    बीते कुछ वर्षों में जिले के विभिन्न प्रखंडों में मनरेगा के माध्यम से बड़े पैमाने पर आम की फलोत्पादन योजनाओं का क्रियान्वयन हुआ है। इसके फलस्वरूप क्षेत्र में आम का उत्पादन उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि की संभावनाएं भी प्रबल हुई हैं। अब आवश्यकता इस बात की है कि इन उत्पादों को उचित बाजार उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसानों को उनकी उपज का न्यायसंगत मूल्य मिल सके।

    सम्मेलन में उपस्थित अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, पटमदा के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, तथा विभिन्न एनजीओ प्रतिनिधियों ने आम विपणन को लेकर विचार-विमर्श किया। इसमें स्थानीय स्तर पर संग्रहण, ग्रेडिंग, ब्रांडिंग, मूल्य संवर्धन और निर्यात की संभावनाओं पर विशेष चर्चा हुई।

    ऑल सीजन फार्म फ्रेश के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि पटमदा में उत्पादित आम का सैंपल कोलकाता स्थित लैब भेजा जा रहा है, जिसकी गुणवत्ता रिपोर्ट के आधार पर इसे विदेशों में निर्यात करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। वहीं, श्री सारन्या और Intet to Solution जैसे निजी साझेदारों ने 5 एकड़ क्षेत्रफल में उत्पादित आम की संपूर्ण फसल को खरीदने और किसानों को उचित मूल्य देने का आश्वासन दिया।

    इस पहल को आम बागवानी को स्थायी आजीविका विकल्प के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि कृषि आधारित योजनाओं को बाजार से जोड़कर किसानों की आमदनी को दोगुना करने के लक्ष्य की ओर ठोस प्रगति की जाए।

    पटमदा में आम बागवानी को बाजार से जोड़ने की पहल प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोल सेक्टर वाली हड़ताल 20 मई को नही अब होगी 9 जुलाई को
    Next Article नोडल पदाधिकारियों ने की सरकार की योजनाओं की जमीनी समीक्षा

    Related Posts

    जादूगोड़ा का नरवा पुलिया बन रहा ‘सुसाइड प्वाइंट’, आत्महत्याओं पर रोक के लिए जाली लगाने की उठी मांग

    May 25, 2026

    यूसील कॉलोनी सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेका कर्मियों ने मूलभूत सुविधाओं और बकाया भुगतान को लेकर जताई नाराजगी

    May 25, 2026

    आरकेएफएल प्लांट पांच रहा रामकृष्णा क्रिकेट लीग-सीजन 6 का विजेता

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा का नरवा पुलिया बन रहा ‘सुसाइड प्वाइंट’, आत्महत्याओं पर रोक के लिए जाली लगाने की उठी मांग

    यूसील कॉलोनी सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेका कर्मियों ने मूलभूत सुविधाओं और बकाया भुगतान को लेकर जताई नाराजगी

    आरकेएफएल प्लांट पांच रहा रामकृष्णा क्रिकेट लीग-सीजन 6 का विजेता

    झारखंड ग्रामीण बैंक के कांड्रा शाखा प्रबंधक से रंगदारी मांगने का आरोपी मानगो बस स्टैंड से गिरफ्तार

    विधायक संजीव सरदार के पहल पर हल्दीपोखर पश्चिम में लगा 2 नया ट्रांसफार्मर, हज़ारो लोगो को मिलेगी राहत

    सरायकेला में शराब दुकानों पर बढ़ता बवाल, गम्हरिया सरकारी शराब दुकान में देर रात तोड़फोड़, लाइसेंस और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    जमशेदपुर में बदला मौसम का मिजाज, कई दिनों बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों ने ली राहत की सांस

    भाजपा ने पूर्वी सिंहभूम के लिए दिनेश कुमार को बनाया जिला प्रभारी

    वर्ल्ड थायरॉइड डे : एग्रीको ग्राउंड में एसआरके कमलेश ने लगाया (TSH) थायरॉइड जांच शिविर 

    सीबीएसई पाठ्यक्रम में मैथिली भाषा शामिल होने पर खुशी, प्रमोद मिश्रा ने जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.