Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा जिलान्तर्गत चौकीदारों की नियुक्ति हेतु शारीरिक दक्षता जांच एवं दौड़ के निमित्त भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत अनुमंडल दंडाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार ने जारी किया निषेधाज्ञा आदेश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा जिलान्तर्गत चौकीदारों की नियुक्ति हेतु शारीरिक दक्षता जांच एवं दौड़ के निमित्त भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत अनुमंडल दंडाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार ने जारी किया निषेधाज्ञा आदेश

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 14, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा जिलान्तर्गत चौकीदारों की नियुक्ति हेतु शारीरिक दक्षता जांच एवं दौड़ के निमित्त भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत अनुमंडल दंडाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार ने जारी किया निषेधाज्ञा आदेश

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा जिला अंतर्गत चौकीदारों की नियुक्ति हेतु प्रकाशित विज्ञापन सं०-01/2025 दिनांक 17.02. 2025 के आलोक में लिखित परीक्षा में सफल एवं चयनित अभ्यार्थियों (प्रकाशित सूची के अनुरूप) के शारीरिक दक्षता जाँच एवं चौड़ का आयोजन जामताड़ा जिला समाहरणालय के पीछे स्थित आउटडोर स्टेडियम में दिनांक 14.05.2025 एवं दिनांक 15.05.2025 को प्रातः 04:00 बजे से निर्धारित है।

    इस अवसर पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अफवाह एवं शारीरिक दक्षता जाँच एवं दौड़ में बाधा उत्पन्न कर/अफवा फैलाकर विधि-व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया जा सकता है। ऐसी परिस्थिति में जामताड़ा जिला समाहरणालय की पीछे स्थित आउटडोर स्टेडियम के परिसर में विधि व्यवस्था कायम रखना अति आवश्यक है। उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, जामताड़ा के आदेश ज्ञापांक 277 गो० (आ०), दिनांक-10.05.2025 के द्वारा उक्त निमित्त निर्गत संयुक्त आदेश में भी उक्त अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु बी०एन०एस०एस० की धारा 163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू करने का निदेश निर्गत है।

    *_अनुमण्डल दण्डाधिकारी, जामताड़ा श्री अनंत कुमार द्वारा उक्त स्थिति से पूर्णतः संतुष्ट होकर जामताड़ा जिलान्तर्गत चौकीदारों की नियुक्ति हेतु चयनित अभ्यार्थियों का शारीरिक दक्षता जाँच एवं दौड हेतु निर्धारित स्थल समाहरणालय के पीछे स्थित आउटडोर स्टेडियम परिसर के 100 मीटर की परिधि के अंतर्गत दिनांक 14.05.2025 एवं 15.05.2025 को शारीरिक दक्षता जाँच एवं दौड़ समाप्ति अवधि तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत् प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये निम्नांकित निषेधाज्ञा लागू किया गया है, जो कि निम्नवत है :-_*

    1. शारीरिक दक्षता एवं दौड हेतु समाहरणालय के पीछे स्थित आउटडोर स्टेडियम के 100 मीटर की परिधि में (अभ्यर्थियों / प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी / पुलिस पदाधिकारियों/कर्मी एवं आउटडोर स्टेडियम के 100 मीटर परिधि के अंतर्गत स्थित सरकारी कार्यालयो में कार्यरत कर्मी एवं अपने कार्य हेतु आने वाले आम जनों के अतिरिक्त) पाँच या पाँच से अधिक व्यक्ति एक स्थान पर एकत्रित नहीं होगें और ना ही नाजायज मजमा लगायेगें।

    2. शारीरिक दक्षता एवं दौड़ हेतु समाहरणालय के पीछे स्थित आउटडोर स्टेडियम के 100 मीटर की परिधि में कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का घातक हथियार, लाठी, भाला गड़ा, तीर-कमान किसी प्रकार का आग्नेयास्त्र एवं विस्फोटक पदार्थ लेकर नहीं चलेगें।

    3. शारीरिक दक्षता एवं दौड हेतु समाहरणालय के पीछे स्थित आउटडोर स्टेडियम के 100 मीटर की परिधि के अंदर किसी भी प्रकार का जेरॉक्स दुकान, खाने-पीने की दुकान, ठेला आदि लगाने पर प्रतिबंध रहेगा।

    4. शारीरिक दक्षता एवं दौड़ हेतु समाहरणालय स्थित आउटडोर स्टेडियम के 100 मीटर की परिधि में ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग पर प्रतिबंध रहेगा।

    5. शारीरिक दक्षता एवं दौड़ हेतु समाहरणालय के पीछे स्थित आउटडोर स्टेडियम के 100 मीटर की परिधि के अंदर किसी भी प्रकार की रैली, समारोह, धरना प्रदर्शन आदि पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

    यह निषेधाज्ञा शारीरिक दक्षता जाँच एवं दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों / अभ्यर्थियों एवं इस कार्य के निमित्त प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों/ पदाधिकारीयों/कर्मचारियों / पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल तथा आउटडोर स्टेडियम के 100 मीटर परिधि अंतर्गत आने वाले सरकारी कार्यालयों में कार्यरत पदाधिकारी/कर्मी तथा अपने कार्य हेतु आने वाले आम जनों पर लागू नहीं होगा। उसी प्रकार शव यात्रा में शामिल व्यक्तियों, अस्पताल ले जा रहे मरीजों के साथ जाने वाले व्यक्तियों, बारात पार्टी के सदस्यों पर निषेद्याज्ञा के नियम को क्षांत किया गया है।

    उक्त आदेश का शारीरिक दक्षता जाँच एवं दौड़ में प्रतिनुिक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य प्रतिनियुक्ति कर्मी सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। शारीरिक दक्षता जाँच एवं दौड की संवेदनशीलता एवं शारीरिक दक्षता जाँच एवं दौड़ के दौरान आकस्मिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह आदेश एकपक्षीय रूप से पारित किया गया है और व्यापक स्तर पर जनता को संबोधित किया गया है।

    इस आदेश का किसी भी व्यक्ति द्वारा उल्लंघन किये जाने पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223 के तहत दंडनीय होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी-उद्बोधन जागृत राष्ट्र के हौसलों की उड़ान
    Next Article संगाजोड़ी से भंडारकोल नदी घाट तक सड़क निर्माण का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

    Related Posts

    मायुराक्षी नदी से दिन-रात अवैध बालू खनन, सरकार को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका

    May 25, 2026

    जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर कुंडहित थाना में आगंतुकों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था

    May 25, 2026

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मायुराक्षी नदी से दिन-रात अवैध बालू खनन, सरकार को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका

    जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर कुंडहित थाना में आगंतुकों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी; इलाके में तनाव

    राम मंदिर में संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम, 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    कीनन स्टेडियम के पास महिला से पर्स स्नैचिंग, गिरकर हुई घायल

    कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ “शिकायत/निवारण कार्य दिवस

    श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 7 श्रद्धालुओं का चयन, श्री शिव शक्ति परिवार ने किया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.