Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रंभा कॉलेज में आयोजित किया गया गुरू सम्मान समारोह
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रंभा कॉलेज में आयोजित किया गया गुरू सम्मान समारोह

    Aman KumarBy Aman KumarMay 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रंभा कॉलेज में आयोजित किया गया गुरू सम्मान समारोह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह में आज गुरु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आस पास के विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षाविद को शिक्षा के पथ पर समर्पित भाव से कार्य करने के लिए उनका स्वागत अभिनंदन किया गया ।
    संस्थान के अध्यक्ष रामबचन , अध्यक्षा रंभा देवी , प्रिंसिपल डाॅ कल्याणी कबीर के साथ-साथ सभी आमंत्रित प्रधानाचार्य के द्वारा सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
    छात्राओं ने स्वागत गीत और स्वागत नृत्य की प्रस्तुति की ।
    स्वागत वक्तव्य देते हुए डाॅ कल्याणी कबीर ने कहा कि शैक्षणिक उद्देश्य की गुणवत्ता तभी बनी रहेगी जब समाज के सभी शिक्षक गण एक दूसरे का सहयोग करें और एक दूसरे से जुड़कर सकारात्मक शैक्षणिक परिदृश्य का निर्माण करें ।
    अध्यक्ष राम बचन जी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि रंभा शैक्षणिक संस्थान आरंभ से ही आसपास के समाज के युवा वर्ग को एक बेहतरीन शैक्षणिक वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है । आने वाले दिनों में हम और भी कई सारे कोर्स लेकर आएंगे । असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर सुमन लता ने रंभा कॉलेज और इसके अंतर्गत संचालित हो रहे कोर्सेज के बारे में बताया ।
    असिस्टेंट प्रोफेसर ऐश्वर्य कर्मकार ने एक वीडियो दिखाकर काॅलेज की गतिविधियों से सबका परिचय कराया।
    प्रधानाचार्य कृष्णा टुडू और बेबी रानी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया और कहा कि सफलता तभी प्राप्त होगी जब हम पूरी तरह ध्यान मग्न होकर परिश्रम करें। वर्तमान समय में आज समावेशी शिक्षा की जरूरत है और यह तभी संभव होगा जब सभी विद्यालय एवं महाविद्यालय सम्मिलित रूप से एक दिशा में शिक्षा की तरफ सकारात्मक कदम उठाए ताकि छात्र-छात्राओं को पुस्तकीय ज्ञान से हटकर वास्तविक ज्ञान की तरफ अग्रसर किया जा सके।
    इस समारोह का संचालन किया डॉ किशन शर्मा ने और धन्यवाद ज्ञापन दिया असिस्टेंट प्रोफेसर शीतल कुमारी ने।
    कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर सतीश चंद्र, असिस्टेंट प्रोफेसर रश्मि लुगून, बबीता कुमारी,कमला महतो, नाजिश कामरान, प्रकाश सिंह और अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    रंभा कॉलेज में आयोजित किया गया गुरू सम्मान समारोह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयुवाओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात, ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की
    Next Article छत्तीसगढ़ सरकार बना रही है सुशासन तिहार मुड़ापार में पानी के लिए हाहाकार

    Related Posts

    मट्टांड़ में शिव शक्ति महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

    April 22, 2026

    जामताड़ा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विरोध प्रदर्शन

    April 22, 2026

    I-PAC मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त: ममता के दखल पर सवाल | राष्ट्र संवाद

    April 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मट्टांड़ में शिव शक्ति महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

    जामताड़ा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विरोध प्रदर्शन

    I-PAC मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त: ममता के दखल पर सवाल | राष्ट्र संवाद

    बंगाल में कांग्रेस खाता भी नहीं खोलेगी: अमित शाह | राष्ट्र संवाद

    चारधाम यात्रा आस्था और संस्कृति का दिव्य उत्सव: पीएम मोदी | राष्ट्र संवाद

    राहुल गांधी की कोलकाता, श्रीरामपुर में होने वाली रैलियां 25 अप्रैल के लिए पुनर्निर्धारित की गईं

    गांव बचेगा तो देश बढ़ेगा: नितिन गडकरी का बयान | राष्ट्र संवाद

    ईरान के खिलाफ युद्ध मानवता के लिए खतरा: संजय राठी | राष्ट्र संवाद

    परिसीमन के पेंच में फंसा महिला आरक्षण विधेयक | राष्ट्र संवाद

    विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस: पुस्तकें हैं जीवन का दीप | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.