Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » युवाओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात, ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां

    युवाओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात, ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की

    Aman KumarBy Aman KumarMay 13, 2025Updated:May 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    युवाओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात, ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष नितीश कुशवाहा के नेतृत्व में मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन में मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा और तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। ज्ञापन में विशेष रूप से झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के हालिया परीक्षा परिणामों में सामने आ रही अनियमितताओं को लेकर युवाओं में व्याप्त रोष को सामने रखा गया। श्री कुशवाहा ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता का घोर अभाव है, जिससे प्रतिभाशाली अभ्यर्थी हताश हो रहे हैं। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है और युवाओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है।

    इसके अतिरिक्त, प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में अपराधों में हो रही वृद्धि, धर्मांतरण की बढ़ती घटनाएं, शैक्षणिक संस्थानों की बदहाल स्थिति, तथा नकल माफिया की बढ़ती सक्रियता समेत नशा के बढ़ते कारोबार जैसे अहम मुद्दों पर भी चिंता जताई।

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में सुजीत वर्मा, शुभांशु सिन्हा, रितेश सिंह और विशाल सिंह भी मौजूद रहे।

    ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की युवाओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा की आवास समिति के सभापति ने परिसदन में पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
    Next Article रंभा कॉलेज में आयोजित किया गया गुरू सम्मान समारोह

    Related Posts

    नुक्कड़ नाटकों से गूंजा पृथ्वी बचाने का संदेश, विद्यार्थियों को स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण की सीख

    April 22, 2026

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जनाक्रोश रैली की तैयारी तेज, 25 अप्रैल को मोराबादी मैदान में जुटेंगे कार्यकर्ता

    April 22, 2026

    पोटका प्रखंड में बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन

    April 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नुक्कड़ नाटकों से गूंजा पृथ्वी बचाने का संदेश, विद्यार्थियों को स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण की सीख

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जनाक्रोश रैली की तैयारी तेज, 25 अप्रैल को मोराबादी मैदान में जुटेंगे कार्यकर्ता

    पोटका प्रखंड में बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन

    झिमड़ी के युवक की न्यू बायपास पर भीषण सड़क दुर्घटना मौके पर मौत , दो युवक गंभीर

    आसनबनी में बंदोबस्ती जमीन की लूट: भूमाफिया और ‘जल-जंगल-जमीन’ के ठेकेदारों का खेल उजागर

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में पृथ्वी दिवस पर गूंजी प्रकृति प्रेम की धुन

    वादों की जंग बनाम भरोसे की राजनीति: बंगाल में चुनावी विमर्श | राष्ट्र संवाद

    गोरखा मुद्दे का 6 महीने में होगा समाधान: अमित शाह | राष्ट्र संवाद

    अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर वार: ‘लक्ष्मीर भंडार’ रहेगा जारी | राष्ट्र संवाद

    पृथ्वी को स्वच्छ सुंदर सुवासित बनाना ही होगा | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.