Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएचसी जुगसलाई में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर रम्भा कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा कार्यक्रम आयोजित
    Breaking News Headlines कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सीएचसी जुगसलाई में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर रम्भा कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा कार्यक्रम आयोजित

    Aman KumarBy Aman KumarMay 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीएचसी जुगसलाई में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर रम्भा कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा कार्यक्रम आयोजित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष्य में सीएचसी जुगसलाई में रम्भा कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बी.एससी. नर्सिंग (प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर), जीएनएम (प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष), तथा एएनएम (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन समारोह से हुआ, जिसके पश्चात बी.एससी. नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर की छात्रा मुस्कान प्रधान द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।

    मुख्य वक्ता सहायक प्राध्यापक श्रीमती रिसाली ने नर्स दिवस की थीम पर प्रभावशाली भाषण देते हुए नर्सिंग पेशे की महत्ता और समाज में इसके योगदान को रेखांकित किया। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक मोनिषा संतरा, ट्यूटर नमानी भुइयाँ एवं ट्यूटर संध्या कुमारी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामयी बना दिया।

    इस अवसर को विशेष बनाने के लिए एक केक काटने का समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें सीएचसी जुगसलाई की चिकित्सा पदाधिकारी कामिनी लता मैडम, रम्भा समूह के सह सचिव श्री विवेक बचन, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर राखी मैडम, सरदार शैलेन्द्र सिंह जी और श्री डी.डी. त्रिपाठी जी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।

    कार्यक्रम का समापन बी.एससी. नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर के छात्र रचित द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने सभी अतिथियों, स्टाफ एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    यह आयोजन नर्सों की निस्वार्थ सेवा, समर्पण और समाज के प्रति उनकी भूमिका को समर्पित था, जिसे सभी उपस्थित जनों ने सराहा ।

    सीएचसी जुगसलाई में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर रम्भा कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा कार्यक्रम आयोजित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध के प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण
    Next Article मधुपुर में यूट्यूबर मुदस्सिर अंसारी ने किया बिरियानी होटल का उद्घाटन, सैकड़ों लोगों की रही मौजूदगी

    Related Posts

    एलन मस्क ने रिलायंस समर्थित कंपनियों की ओर से भाजपा को दिए चंदे की खबरों को साझा किया

    October 10, 2026

    बिहार MLC चुनाव में NDA की बढ़ी मुश्किलें, आठों सीटें जीतने की रणनीति के बीच अनंत सिंह की बगावत से सियासी हलचल

    October 10, 2026

    छत्रपति संभाजीनगर में दीपके के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एलन मस्क ने रिलायंस समर्थित कंपनियों की ओर से भाजपा को दिए चंदे की खबरों को साझा किया

    बिहार MLC चुनाव में NDA की बढ़ी मुश्किलें, आठों सीटें जीतने की रणनीति के बीच अनंत सिंह की बगावत से सियासी हलचल

    छत्रपति संभाजीनगर में दीपके के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

    भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी, केजरीवाल और कॉजपा को दी चेतावनी

    मस्क का तंज, बोले- डियर प्राइम मिनिस्टर अंबानी, आपका इतना प्रभाव, 5 साल से हर शर्त मान रहे, फिर भी अटका इंटरनेट का लाइसेंस

    सीजेपी आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहे लोगों को इटारसी में ट्रेन से उतारा, हाईकोर्ट ने कहा- पेश करो या छोड़ दो

    दिल्ली : कनॉट प्लेस से जंतर-मंतर की ओर बढ़े सीजेपी समर्थक हिरासत में, सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त

    Experiența autentică thenvcasinos1.com în lumea jocurilor de noroc online este fascinantă

    Essential insights and luckywave casino experiences for new players

    Increíble técnica y Rabona para dominar el fútbol moderno fácilmente

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.