Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा पहुँची अमर शहीद कलश यात्रा, अहीर रेजिमेंट की माँग को लेकर उठी आवाज
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा पहुँची अमर शहीद कलश यात्रा, अहीर रेजिमेंट की माँग को लेकर उठी आवाज

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा पहुँची अमर शहीद कलश यात्रा, अहीर रेजिमेंट की माँग को लेकर उठी आवाज

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: 1962 के भारत-चीन युद्ध में शहीद हुए जवानों की स्मृति में निकाली जा रही अमर शहीद कलश यात्रा अब संथाल परगना के अंतिम पड़ाव जामताड़ा पहुँची। यात्रा झारखंड के पाँच जिलों का भ्रमण करते हुए जामताड़ा पहुँची है और अब यहाँ से धनबाद होते हुए देशव्यापी यात्रा पर निकलेगी। इस ऐतिहासिक यात्रा का उद्देश्य देशभर में शहीदों के बलिदान को सम्मान देना और अहीर समाज की माँगों को जन-जन तक पहुँचाना है। यात्रा में शामिल राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश यादव ने बताया कि 1962 की भारत-चीन युद्ध में अहीर समाज के 114 जवानों ने वीरगति प्राप्त की थी। उन्हीं की पवित्र स्मृति और उनके बलिदान की मिट्टी से भरे कलश को लेकर यह यात्रा निकाली गई है। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ श्रद्धांजलि यात्रा नहीं है, बल्कि सामाजिक जागरूकता और अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक भी है। जब तक हमें ‘अहीर रेजिमेंट’ नहीं मिलेगी, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।” दिनेश यादव ने यह भी बताया कि कलश यात्रा बिहार से 13 अप्रैल 2025 को शुरू हुई है और देशभर का भ्रमण करते हुए इसका समापन 18 नवंबर 2025 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक भव्य जनसभा के साथ किया जाएगा। इस जनसभा के माध्यम से अहीर रेजिमेंट की माँग को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। साथ ही, जातीय जनगणना, आरक्षण और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को भी वहाँ उठाया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयुवाओं को ड्रग्स की लत से दूर करने के लिए चलाएं जागरूकता अभियान – उपायुक्त
    Next Article इरफान अंसारी मंत्री पद की गरिमा गिराते हैं, सस्ती लोकप्रियता के लिए:विधायक पूर्णिमा साहू

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.