Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद का ट्रांसमिशन फैक्ट्री में हुआ स्वागत
    Breaking News Headlines कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद का ट्रांसमिशन फैक्ट्री में हुआ स्वागत

    Aman KumarBy Aman KumarMay 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद का ट्रांसमिशन फैक्ट्री में हुआ स्वागत
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के नव मनोनीत अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद का टाटा मोटर्स के ट्रांसमिशन फैक्ट्री में स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में महामंत्री आरके सिंह, जीएम पीके सिंहा , शुभाशीष दास समेत यूनियन पदाधिकारी , कमेटी मेंबर, आरके सिंह फैंस क्लब के तमाम सदस्य तथा यूनियन के सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।
    कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद का अंगवस्त्र, फूलों का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया। साथ ही महामंत्री आरके सिंह, महाप्रबंधक पीके सिंहा, शुभाशीष दास को भी अंगवस्त्र , फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।
    कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन बीके शर्मा ने किया।
    स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि शशि भूषण प्रसाद के अध्यक्ष बनने से मजदूरों में सबसे ज्यादा खुशी है। कोई बाहरी के बजाय मजदूरों के बीच से अध्यक्ष बना है यह बात हर मजदूर को गौरवान्वित कर रहा है। शशि भूषण जी मजदूरों की जरूरतें, उनकी समस्याओं को बेहतर ढ़ंग से समझते हैं। दूसरा कोई बाहरी व्यक्ति अध्यक्ष बनता तो वो पहले अपने बारे में सोचता। उसे मजदूरों के दु:ख तकलीफों से कोई लेना-देना नहीं रहता। उन्होंने यूनियन के उपलब्धियों, भविष्य कि योजनाओं, स्थाईकरण, वेतन समझौता, मेडिक्लेम इंश्योरेंस एवं आपातकालीन स्थिति में सहायता , एमओपी , सेफ्टी, गुणवत्ता आदि पर विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि अब टेल्को के स्कूलों में नामांकन कराना कोई समस्या नहीं है ।
    यूनियन हरेक मजदूर के दुःख तकलीफों में हमेशा खड़ा है। आगे कहा कि यूनियन वन टीम वन विज़न के साथ कार्य कर रही है। हमारी लड़ाई अपने से नहीं होना चाहिए। हमारी लड़ाई दूसरी कंपनियों से होनी चाहिए। ताकि हम उत्पादकता , गुणवत्ता में नंबर वन बने सके। तभी कंपनी तरक्की कर सकती है।‌
    अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि मैं आप सबों के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार हूं।‌ बस आप सबों का साथ चाहिए। आने वाले दिनों में बहुत काम करना है।

    यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद का ट्रांसमिशन फैक्ट्री में हुआ स्वागत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस संगठन नये रुप से संगठन सृजन अभियान चला रही है:आनन्द बिहारी दुबे
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइन्स

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.