Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 175 बूथों पर होगी वेब कास्टिंग: उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    175 बूथों पर होगी वेब कास्टिंग: उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 14, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ✍निजाम खान
    *175 बूथों पर होगी वेब कास्टिंग:-जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार(भा.प्र.से.)*

    आज दिनांक 13 दिसंबर 2019 को समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में 175 बूथों पर वेब कास्टिंग से संबंधित प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।

    उन्होंने बताया कि जिले में 2 विधानसभाओं में कुल मतेदय स्थल 698 है। इसमें से 175 बूथों पर बेव कास्टिंग कराया जाएगा। वेब कास्टिंग के लिए प्रत्येक विधान सभा से संवेदनशील,अति संवेदनशील,पिंक बूथों का चयन किया गया है। वेब कास्टिंग कराने में निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किया जाएगा।

    उन्होने कहा कि वेब कास्टिंग करने वालों बूथों पर मैन पावर उपलब्ध कराया जायेगा ,जो उस बूथ की बेव कास्टिंग करेगें। इस प्रकार करेंगे कि वोटर जब मतदान करे ,तो उसकी गतिविधियों तथा विधान सभा के नाम का बोर्ड भी वीडियोग्राफी में रिकार्ड हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बूथों पर बिजली, पानी, लाइट की व्यवस्था आदि को सुनिश्चित करा लें। साथ ही नेटवर्क को भी चेक करके ठीक करवा लें।

    इस अवसर पर सूचना विज्ञान अधिकारी अभय परासर ने बताया कि पोलिंग कंपार्टमेंट के बाहरी हिस्से पर AC नंबर एवं PS नंबर अंकित करना अनिवार्य है। वेबकास्टिंग के लिए कैमरा लगवाने समय सहयोग करना है तथा यह ध्यान रखना है कि कैमरा सीधा लगा रहे। किसी भी पोलिंग बूथ में एक द्वार से आना और दूसरे द्वार से जाना (यदि हो तो) अनिवार्य है। पोलिंग बूथ में पोलिंग कंपार्टमेंट को दरवाजे के दूसरी तरफ ही आवश्यकतानुसार स्थापित किया जाएगा। वेबकास्टिंग के लिए कैमरा दरवाजे से बुथ में अंदर जाते ही बगल की किसी भी दीवार पर ऐसे लगाना है कि उससे बूथ में अंदर आते हुए मतदाता, बैठे हुए प्रिजाइडिंग ऑफिसर या पोलिंग ऑफिसर या पोलिंग एजेंट तथा पोलिंग कंपार्टमेंट का “ढका हुआ हिस्सा” ही केवल दिखाई दे।

    साथ ही सूचना विज्ञान अधिकारी अभय परासर ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में किसी भी प्रिजाइडिंग ऑफिसर, पोलिंग ऑफिसर अथवा पोलिंग एजेंट को मतदान के दौरान पोलिंग कंपार्टमेंट के अंदर जाना वर्जित होगा। किसी भी परिस्थिति में पोलिंग कंपार्टमेंट को ऐसे नहीं लगाना है कि जिससे उसका भीतरी हिस्सा, जहां ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन रखा हो वह कैमरा में दिख जाए। प्रिजाइडिंग ऑफिसर, पोलिंग ऑफिसर तथा पोलिंग एजेंट सभी अपने-अपने निर्दिष्ट स्थान पर ही बैठेंगे, इधर-उधर नहीं घूमेंगे। किसी भी परिस्थिति में (विशेष परिस्थिति को छोड़कर) किसी मतदाता के साथ प्रिजाइडिंग ऑफिसर, पोलिंग ऑफिसर, पोलिंग एजेंट अथवा सुरक्षाकर्मी या अन्य किसी व्यक्ति को पोलिंग कंपार्टमेंट के पास नहीं जाना है। किसी भी अनावश्यक व्यक्ति को पोलिंग बूथ के भीतर नहीं रहने देना है। वेबकास्टिंग के लिए लगाए गए कैमरा एवं अन्य उपकरण को ना तो छूना है और ना ही हटाना है।

    मौके पर उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुधीर कुमार, अपर समाहर्ता श्री सुरेंद्र कुमार, डीआरडीए निदेशक श्री रामवृक्ष महतो,कृषि वैज्ञानिक श्री संजीव कुमार, जिला परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान, संदीप कुमार, रानी झा, अनूप कुमार, ई डिस्टिक मैनेजर बिरजू राम, प्रशांत कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय द्वारा ईवीएम को हैक करने के लिए दक्षिण भारत के 8-10 लोगों के रांची के होटल एमराल्ड में ठहरे होने के संबंध में दी गई सूचना तथ्यहीन : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
    Next Article पत्थर घटिया में कल असदुद्दीन ओवैसी चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.