Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोयोला के छात्र ऋत्विक को यूपीएससी में 115वीं रैंक मिलने पर अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने दी बधाई
    Headlines Uncategorized जमशेदपुर झारखंड

    लोयोला के छात्र ऋत्विक को यूपीएससी में 115वीं रैंक मिलने पर अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने दी बधाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोयोला के छात्र ऋत्विक को यूपीएससी में 115वीं रैंक मिलने पर अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने दी बधाई

    राष्ट्र संवाद, संवाददाता

    जमशेदपुर

    लोयोला स्कूल जमशेदपुर के पूर्व छात्र और स्पर्धा प्रकाशन की प्रकाशक प्रियंका वर्मा के पुत्र ने मंगलवार को घोषित हुए संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 115वीं रैंक हासिल कर जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड को गौरन्वान्वित किया है अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने विशेष रूप से बधाई दिया।सुधीर कुमार पप्पू ने कहा अब वे आईएएस बनकर देश को अपनी सेवा देंगे।ऋत्विक ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई लोयोला स्कूल से करने के उपरांत दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से भूगोल विषय से स्नातक किया था और वे दिल्ली से ही यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।
    *अभी आईपीएस की ट्रेनिंग में हैं ऋत्विक* :इससे पूर्व ऋत्विक का चयन यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2023 के द्वारा आईपीएस के लिए हो चुका था और वे फिलहाल सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी,हैदराबाद में आईपीएस प्रोबेशनर के रूप में ट्रेनिंग ले रहे हैं।विदित हो कि यूपीएससी की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है जिसमें लाखों छात्र शामिल होते हैं।
    ऋत्विक ने अपनी सफलता का श्रेय स्पर्धा प्रकाशन की पुस्तकों सहित अपनी माँ प्रियंका वर्मा तथा अपने पिता और पूर्व वन क्षेत्र पदाधिकारी एवं स्पर्धा प्रकाशन के निदेशक अजय कुमार के मार्गदर्शन को दिया है।ध्यातव्य हो की ऋत्विक के छोटे भाई वेदान्त मेहता ने भी यूपीएससी द्वारा आयोजित एनडीए की परीक्षा में ऑल इंडिया 29 वाँ रैंक पाया था और वे वर्तमान में सेना में कैप्टन के पद पर अंबाला कैंट में पदस्थापित हैं।

    लोयोला के छात्र ऋत्विक को यूपीएससी में 115वीं रैंक मिलने पर अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने दी बधाई
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझींकपानी:नवागांव में बन रहे एकलव्य विद्यालय में कार्यरत मजदूरों के साथ जिला परिषद सदस्य जॉन मिरन मुंडा ने की बैठक
    Next Article महाराष्ट् में कांग्रेस ने महायुति पर मंत्रिमंडल बैठक पर 150 करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप लगाया

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.