Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह हत्याकांड में जमशेदपुर पुलिस के हाथ अब तक खाली
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह हत्याकांड में जमशेदपुर पुलिस के हाथ अब तक खाली

    News DeskBy News DeskApril 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह हत्याकांड में जमशेदपुर पुलिस के हाथ अब तक खाली

    क्षत्रिय समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह हत्याकांड के लगभग 24 घंटे बीतने को है, मगर जमशेदपुर पुलिस के हाथ अब तक खाली है. इधर परिजनों ने विनय सिंह के शव का दाह संस्कार नहीं किया है. डिमना स्थित आस्था स्पेश टाउन में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. परिजन टकटकी लगाए इंसाफ़ की बाट जोह रहे हैं. उधर राज्य भर के क्षत्रिय समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त है यहां तक की राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो चुकी है. हर तरफ से विनय सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग जोर पकड़ने लगी है. विनय सिंह के बूढ़े पिता जीवन सिंह ने बताया कि उनके बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी वह एक सामाजिक इंसान थे सभी के सुख- दुख में बढ़- चढ़कर हिस्सा लेते थे. घर पर भी किसी तरह का कोई तनाव नहीं था. ऐसे में उनके बेटे की हत्या क्यों की गई यह जांच का विषय है. उन्होंने पुलिस से अपराधियों को जल्द से जल्द बेनकाब करने और अपने बेटे को इंसाफ देने की मांग की है. इधर जमशेदपुर के ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि प्रथम दृष्टया जो इनपुट्स मिले हैं उसके आधार पर जमीन विवाद का कुछ मामला आ रहा है. पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. वहीं रेकी के सवाल पर उन्होंने कहा कि मृतक के द्वारा कभी भी ऐसी जानकारी या सूचना नहीं दी गई थी. पुलिस ने मृतक के पास से जो पिस्तौल बरामद किए हैं उसमें से एक गोली चली है उसका खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि विनय सिंह की हत्या क्यों की गई है. क्षत्रिय समाज और करणी सेना का अगला कदम क्या होगा यह देखना दिलचस्प होगा.

    करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह हत्याकांड में जमशेदपुर पुलिस के हाथ अब तक खाली
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदैनिक पंचांग एवं राशिफल
    Next Article दारुण दशा में आई पृथ्वी को मरहम की जरूरत

    Related Posts

    वृक्षारोपण के साथ विद्यार्थियों को दिया गया जीवन-मूल्यों के संवर्धन का संदेश

    November 3, 2026

    अब ऐप खोलने की जरूरत होगी कम, AI एजेंट खुद करेंगे आपके रोजमर्रा के काम

    November 3, 2026

    सुप्रीम कोर्ट- दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को जलेंगे ग्रीन पटाखे, 9 से फिर प्रतिबंध

    November 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वृक्षारोपण के साथ विद्यार्थियों को दिया गया जीवन-मूल्यों के संवर्धन का संदेश

    अब ऐप खोलने की जरूरत होगी कम, AI एजेंट खुद करेंगे आपके रोजमर्रा के काम

    सुप्रीम कोर्ट- दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को जलेंगे ग्रीन पटाखे, 9 से फिर प्रतिबंध

    भोपाल में दिल दहला देने वाली वारदात: मां, पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद ट्रेन से कटकर दी जान

    यूपी : निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर का लिंटर गिरने से मची चीख-पुकार, मलबे में कई लोगों के दबने की आशंका

    SIR के बाद पांच राज्यों में 2.29 करोड़ मतदाता घटे, यूपी में सबसे ज्यादा 2.04 करोड़ नाम कम

    जबलपुर : गोरखपुर में एक ही परिवार के चार लोगों को चाकुओं से गोदा, युवती के सीने में घोंपा चाकू, हालत गंभीर

    यूपी : बहराइच मेले में बड़ा हादसा, जलपरी शो का टैंक फटा, 4 बच्चों समेत 15 घायल, सिर-चेहरे में कांच घुसे

    सुप्रीम कोर्ट का आदेश : पत्नी को बेवकूफ-बेकार कहना क्रूरता नहीं, पति के खिलाफ एफआईआर रद्द

    Coronavirus disease 2019

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.