Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सर्विस सिक्योरिटी के नाम पर 1 लाख 20 हजार युवाओं के साथ भयानक धोखा कर रही है हरियाणा सरकार:अशोक मेहता
    Headlines राष्ट्रीय

    सर्विस सिक्योरिटी के नाम पर 1 लाख 20 हजार युवाओं के साथ भयानक धोखा कर रही है हरियाणा सरकार:अशोक मेहता

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 21, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सर्विस सिक्योरिटी के नाम पर 1 लाख 20 हजार युवाओं के साथ भयानक धोखा कर रही है हरियाणा सरकार:अशोक मेहता

    राष्ट्र संवाद, संवाददाता

    हरियाणा/हिसार

    एच के आर एन के माध्यम से हरियाणा में ठेके की लगभग 1 लाख 20 हजार नौकरियों को समाप्त करने की भाजपा सरकार की योजना उन युवाओं के साथ धोखा है जिनसे मुख्यमंत्री महोदय ने कुछ समय पहले वायदा किया था कि किसी भी अस्थाई कर्मचारी की नौकरी नहीं जाएगी जबकि अब एक योजना के तहत धीरे धीरे सभी 1 लाख 20 हजार अस्थाई कर्मचारियों को हटाने को सरकार तत्पर नजर आ रही है।
    यह बात वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक मेहता ने कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा भाजपा सरकार ने अब अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। अस्थाई कर्मचारियों की बर्खास्तगी के कुछ आदेश दिए जा चुके हैं। जिसमें 2 अप्रैल 2025 को 252 पीजीटी अध्यापकों की नौकरी बर्खास्त कर दी गई। 19 मार्च को नहर विभाग के द्वारा एचकेआरएन में लगे 128 कर्मचारियों की नौकरी बर्खास्त कर दी गई। 31 मार्च को वन विभाग फतेहाबाद, सिरसा तथा पानीपत द्वारा एचकेआरएन कर्मचारियों की नौकरी बर्खास्त कर दी गई। पंचायती राज विभाग, करनाल, जगाधरी व छछरौली ने भी 31 मार्च, 2025 को एचकेआरएन से लगे कर्मचारियों की नौकरी बर्खास्त कर दी। इनके अलावा भी सैकड़ों और नौकरियों की बर्खास्तगी के ऑर्डर या तो जारी कर दिए गए हैं या जारी किए जा रहे हैं। इनमें से 98 प्रतिशत युवा यानी 1 लाख 10 हजार युवा साल 2020-21 या इसके बाद लगे हैं। इनमें से भी ज्यादातर चुनाव से ठीक पहले साल 2023 व 2024 में लगाए गए। अब इन सब युवाओं की नौकरी खतरे में पड़ गई है।
    अशोक मेहता ने कहा कि भाजपा की नीति है कि नौजवान का रोजगार छीनकर उसे अपनी नीति से भटकने पर मजबूर कर दो ताकि वह अपने भविष्य के बारे में कुछ सोच ही न सके। आज प्रदेश में जो नशा, अपराध बढ़ रहा है उसकी जड़ भाजपा सरकार की युवाओं को बेरोजगार करने की नीति ही है।
    उन्होंने कहा कि सरकार की रोजगार खत्म करने की नीति से हताश युवा रोजगार की तलाश में विदेश जाना शुरू हो गए लेकिन वहां से भी हमारे युवाओं को वापिस भेज दिया गया और भाजपा सरकार इसको लेकर 1 बार भी गंभीर नजर नहीं आई। उनके आंसू पोछना तो दूर जो युवा हरियाणा में पहले से नौकरी कर रहे हैं सरकार ने उन्हें भी नौकरी से हटाने का मन बना लिया।

    उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने 15 जनवरी, 2025 व 3 अप्रैल, 2025 को चीफ सेक्रेटरी हरियाणा सरकार से आदेश जारी करवा यह साफ कह दिया कि एचकेआरएन के केवल उन कर्मचारियों को ‘सिक्योरिटी ऑफ सर्विस” दी जाएगी, जो 15 अगस्त 2019 से पहले एचकेआरएन या कॉन्ट्रैक्ट के माध्यम से लगे हैं। 15 अगस्त, 2019 के बाद एचकेआरएन के माध्यम से लगे कर्मचारियों को “फर्स्ट इन, फर्स्ट आउट” के सिद्धांत से नौकरी से बर्खास्त किया जाएगा। यह उन युवाओं के साथ बड़ा धोखा है जो इस उम्मीद में थे कि मुख्यमंत्री हरियाणा ने उनकी नौकरी स्थाई कर दी है और अब उन्हें रोजगार के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है।
    अशोक मेहता ने कहा कि केवल झूठ बोलकर सत्ता हासिल करना भाजपा की फितरत है। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री हरियाणा ने बड़े बड़े दावे किए थे कि एचकेआरएन की नौकरी से किसी युवा को हटाया नहीं जाएगा।अब हजारों युवाओं की बर्खास्तगी व नायब सैनी सरकार द्वारा जारी किए गए बर्खास्तगी के नए फरमानों के बाद यह बिल्कुल साफ हो गया है कि भाजपा ने केवल वोट के लिए युवाओं का प्रयोग किया था। उसपर आग में घी डालने का काम भी भाजपा सरकार द्वारा इस बयान के बाद किया कि एचके आरएन के सभी कर्मचारियों को केवल 31 मार्च, 2025 तक ही सेवा में रखा जाएगा। अगर एचकेआरएन से लगे किसी कर्मचारी को 31 मार्च, 2025 के बाद सेवा में रखा जाना है, तो फिर एच एस एस सी तथा वित्त विभाग की लिखित अनुमति अनिवार्य है।
    उन्होंने मुख्यमंत्री हरियाणा को कहा कि पहले से ही बेरोजगारी की पीड़ा झेल रहे युवाओं को इस तरह से रोजगार के लिए तंग करने की बजाय उनके लिए रोजगार के बेहतरीन अवसर उपलब्ध करवाए।

    सर्विस सिक्योरिटी के नाम पर 1 लाख 20 हजार युवाओं के साथ भयानक धोखा कर रही है हरियाणा सरकार:अशोक मेहता
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleन्यायपालिका पर दुबे की टिप्पणी: अवमानना ​​याचिका दायर करने के लिए न्यायालय की मंजूरी जरूरी नहीं
    Next Article पंचनद स्मारक ट्रस्ट की तरफ से 417 ट्रस्टियों को उल्लेखनीय योगदान के लिए किया सम्मानित

    Related Posts

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    May 27, 2026

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    सुत्रो की मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.