Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जेनसोल इंजीनियरिंग का शेयर पांच प्रतिशत टूटा, एक बार फिर निचली सर्किट सीमा पर पहुंचा
    Business Headlines Uncategorized राष्ट्रीय

    जेनसोल इंजीनियरिंग का शेयर पांच प्रतिशत टूटा, एक बार फिर निचली सर्किट सीमा पर पहुंचा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जेनसोल इंजीनियरिंग का शेयर पांच प्रतिशत टूटा, एक बार फिर निचली सर्किट सीमा पर पहुंचा

     

    जारी संकट के बीच जेनसोल इंजीनियरिंग के शेयर में सोमवार को पांच प्रतिशत की गिरावट आई और यह एक बार फिर निचली सर्किट सीमा पर पहुंच गया।

    पिछले सप्ताह मंगलवार को अपने अंतरिम आदेश के जरिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने भाइयों- अनमोल सिंह जग्गी और पुनीत सिंह जग्गी को अगले आदेश तक प्रतिभूति बाजार में प्रवेश करने से रोक दिया था।

    यह कार्रवाई सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध कंपनी जेनसोल इंजीनियरिंग से ऋण राशि को निजी उपयोग के लिए निकालने के आरोपों के बीच की गई है, जिससे कॉरपोरेट प्रशासन और वित्तीय कदाचार पर चिंताएं बढ़ गई हैं।

    बीएसई पर कंपनी का शेयर सोमवार को 4.98 प्रतिशत गिरकर 111.65 रुपये पर आ गया – जो इसकी सबसे कम कारोबार अनुमेय सीमा और 52 सप्ताह का सबसे निचला स्तर है।

    एनएसई पर यह पांच प्रतिशत गिरकर 110.71 रुपये पर आ गया, जो कि निचला सर्किट और 52 सप्ताह का निचला स्तर है। यह शेयर 1,125.75 रुपये के अपने 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर से अब 90 प्रतिशत नीचे आ चुका है।

    पिछले सप्ताह बुधवार और बृहस्पतिवार को भी कंपनी के शेयर ने निचले सर्किट की सीमा को छुआ था।

    जेनसोल इंजीनियरिंग सौर परामर्श सेवाएं, इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) सेवाएं, और इलेक्ट्रिक वाहनों को पट्टे पर देने आदि में लगी हुई है।

    जून, 2024 में सेबी को शेयर की कीमत में हेरफेर और जेनसोल से धन की हेराफेरी से संबंधित शिकायत मिली और उसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई।

    इसके अलावा, सेबी ने जेनसोल इंजीनियरिंग को 1:10 के अनुपात में शेयर विभाजन की अपनी योजना को स्थगित करने का निर्देश दिया।

    एक बार फिर निचली सर्किट सीमा पर पहुंचा जेनसोल इंजीनियरिंग का शेयर पांच प्रतिशत टूटा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंदौर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष को झूठे मामले में गिरफ्तार किया गया : कांग्रेस महासचिव
    Next Article न्यायपालिका पर दुबे की टिप्पणी: अवमानना ​​याचिका दायर करने के लिए न्यायालय की मंजूरी जरूरी नहीं

    Related Posts

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    सुत्रो की मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.