Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंदौर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष को झूठे मामले में गिरफ्तार किया गया : कांग्रेस महासचिव
    Headlines Uncategorized राष्ट्रीय

    इंदौर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष को झूठे मामले में गिरफ्तार किया गया : कांग्रेस महासचिव

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इंदौर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष को झूठे मामले में गिरफ्तार किया गया : कांग्रेस महासचिव

    इंदौर नगर निगम (आईएमसी) में विपक्ष के नेता चिंटू चौकसे को हत्या के प्रयास के झूठे मामले में गिरफ्तार किए जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश चौधरी ने सोमवार को कहा कि यह कार्रवाई सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारे पर बदले की भावना के तहत की गई।

    पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हीरा नगर क्षेत्र में चौकसे और भाजपा कार्यकर्ता कपिल पाठक के परिवारों के बीच घर के सामने खड़ा ट्रैक्टर हटाने की बात को लेकर शनिवार (19 अप्रैल) रात झगड़ा हुआ जिसमें पाठक के सिर में गंभीर चोटें आईं थीं।

    उन्होंने बताया कि इस विवाद को लेकर चौकसे को भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या का प्रयास) के तहत गिरफ्तार किया गया और एक स्थानीय अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत के तहत केंद्रीय जेल भेज दिया गया।

    कांग्रेस महासचिव चौधरी ने जेल में चौकसे से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा अपनी सत्ता के अहंकार में मानवता तक भूल गई है। राजनीतिक द्वेष के चलते चौकसे पर झूठा मामला दर्ज कराते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उन पर हत्या के प्रयास का मामला बनता ही नहीं है।’’

    उन्होंने कहा कि विवाद में चौकसे के भतीजे को गंभीर चोट आई और चिकित्सकों ने उसे एक अस्पताल में 48 घंटे की निगरानी में रखा है, लेकिन इस मामले में आरोपियों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई है।

    चौधरी, कांग्रेस संगठन में मध्यप्रदेश के प्रभारी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम चौकसे के लिए सड़क से लेकर अदालत तक लड़ाई लड़ेंगे।’’

    चौधरी के साथ चौकसे से जेल में मुलाकात करने वाले नेताओं में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शामिल थे।

    पटवारी ने कहा, ‘‘चौकसे आईएमसी में फर्जी बिलों के 2,000 करोड़ रुपये के भुगतान को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। वह शहर की मेट्रो परियोजना में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा रहे हैं। उन्हें हत्या के प्रयास के झूठे मामले में इसलिए फंसाया गया ताकि विपक्ष की आवाज दबाई जा सके।’’

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पुलिस पर सत्तारूढ़ भाजपा के दबाव में विपक्षी नेताओं के खिलाफ पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया और कहा, ‘‘पुलिस के अधिकारी भाजपा नेताओं की दिहाड़ी कर रहे हैं। उन्हें अपनी वर्दी का सम्मान करना चाहिए।

    इंदौर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष को झूठे मामले में गिरफ्तार किया गया : कांग्रेस महासचिव
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article2020 दिल्ली दंगा मामला: अदालत ने कपिल मिश्रा के खिलाफ आगे की जांच पर रोक सात मई तक बढ़ाई
    Next Article जेनसोल इंजीनियरिंग का शेयर पांच प्रतिशत टूटा, एक बार फिर निचली सर्किट सीमा पर पहुंचा

    Related Posts

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    May 27, 2026

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    May 27, 2026

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    सुत्रो की मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

    ईद-उल-जोहा को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, संयुक्त आदेश जारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.