Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘हिंदी रचनाधर्मिता कार्यशाला युवा रचनाकार सम्पन्न’
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    ‘हिंदी रचनाधर्मिता कार्यशाला युवा रचनाकार सम्पन्न’

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘हिंदी रचनाधर्मिता कार्यशाला युवा रचनाकार सम्पन्न’
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। प्रत्येक वर्ष की भाँति सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मुख्य सभागार में हिन्दी रचनाधर्मिता पर आधारित एकदिवसीय कार्यशाला ‘युवा रचनाकार’ आयोजित की गई । जिसकी अध्यक्षता संस्थान के न्यासी श्री सुभाष चन्द्र मुनका एवं संचालन सुश्री पुनम महानंद ने की । जबकि स्वागत सह विषय प्रवेश मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी तथा सत्र के अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्री प्रसन्न वदन मेहता ने किया । मुख्य अतिथि के रुप में सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रभाकर सिंह एवं कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता राँची विश्वविद्यालय के पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष डाॅ० जंग बहादुर पाण्डेय मंचासीन रहे । कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माधवी उपाध्याय के सस्वर सरस्वती वंदना से हुई । इस अवसर पर नगर के 25 विद्यालयों से 176 छात्र – छात्राएँ , उनके 46 शिक्षकगण तथा नगर के ख्यातिलब्ध साहित्यकारों ने भाग लिया ।
    पांच सत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम में काव्य सत्र के विशेषज्ञ श्री शेषनाथ सिंह ‘शरद’ तथा समन्वयक डाॅ० रागिनी भूषण , कथा सत्र के विशेषज्ञ डाॅ० विजय शर्मा तथा समन्वयक वसंत जमशेदपुरी एवं पत्रकारिता सत्र के विशेषज्ञ स्थानीय हिन्दी दैनिक ‘ चमकता आईना’ के सम्पादक जय प्रकाश राय तथा समन्वयक दिव्येन्दु त्रिपाठी रहे ।
    कार्यक्रम के समापन सत्र की अध्यक्षता तुलसी भवन के न्यासी अरुण कुमार तिवारी ने की । जबकि मुख्य अतिथि के रुप में अब्दुल बारी मेमोरियल कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ० मुदिता चंद्रा नंचासीन रहीं । इस अवसर पर छात्र- छात्राओं द्वारा स्वरचित काव्य पाठ के पश्चात सारे प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । जबकि उनके शिक्षक – शिक्षिकाओं को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया । मौके पर मुख्य रुप से सुभाष चन्द्र मुनका, राम नन्दन प्रसाद, प्रसन्न वदन मेहता, डाॅ० यमुना तिवारी ‘व्यथित’, डाॅ० अजय कुमार ओझा, डाॅ० रागिनी भूषण, अरुणा भूषण शास्त्री, वीणा पाण्डेय भारती, माधवी उपाध्याय, दिव्येन्दु त्रिपाठी, नीलिमा पाण्डेय, अशोक पाठक ‘स्नेही’, बलविन्दर सिंह, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, शकुन्तला शर्मा, मनीष सिंह वंदन, माधुरी मिश्रा, वीणा कुमारी नंदिनी, सुरेश चन्द्र झा, अरुणा झा, अनिता सिंह, विन्ध्यवासिनी तिवारी, हरभजन सिंह रहबर सहित दर्जनों साहित्यकारों की उपस्थिति रही ।
    अंत में संस्थान के उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआज मंत्री हफीजुल अंसारी के बयान के विरोध में भाजपा जमशेदपुर महानगर विराट आक्रोश मार्च
    Next Article महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे से भटकाने के लिए सोनिया गाँधी एवं राहुल गाँधी के उपर नेशनल हेराल्ड मामले में आरोपित करने में भाजपा लगी है – आनन्द बिहारी दुबे

    Related Posts

    जमशेदपुर: बिना रजिस्ट्रेशन क्लीनिक, स्वास्थ्य विभाग पर सवाल

    May 21, 2026

    ठाणे अग्निकांड: 2 जांबाज शहीद, शहर में शोक की लहर

    May 21, 2026

    पदभार संभालते ही बोले नए एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज , अड्डेबाजी पर लगेगी लगाम, बढ़ेगी नाइट पेट्रोलिंग

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रिय मित्र, सकुशल तो हो न?

    जमशेदपुर: बिना रजिस्ट्रेशन क्लीनिक, स्वास्थ्य विभाग पर सवाल

    ठाणे अग्निकांड: 2 जांबाज शहीद, शहर में शोक की लहर

    तपती धरती, झुलसता जीवन: राष्ट्रीय चुनौती

    राजनीति सनातन विरोध नहीं, आममुद्दों पर केंद्रित हो

    पदभार संभालते ही बोले नए एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज , अड्डेबाजी पर लगेगी लगाम, बढ़ेगी नाइट पेट्रोलिंग

    पाकिस्तान अब आतंक के लिए सुरक्षित नहीं

    सान्वी मल्टीस्पेशलिटी व सूर्या हॉस्पिटल में गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान,150 बच्चों को दिया गया स्वर्ण प्राशन

    कचहरी की जमीन पर क्यों कायम है बनारस क्लब कलेक्ट्रेट राजस्व बार एसोसिएशन वाराणसी के महामंत्री वरिष्ठ अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार तिवारी ने मांगी बेदखली

    जमीन विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने,फर्जी रजिस्ट्री और कब्जे की कोशिश के आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.