Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऐतिहासिक फैसला: राज्यसभा से भी बिल पास, पाक-बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों को मिलेगी भारतीय नागरिकता
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    ऐतिहासिक फैसला: राज्यसभा से भी बिल पास, पाक-बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों को मिलेगी भारतीय नागरिकता

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 12, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: 11 दिसंबर, 2019 बुधवार का दिन भारत के इतिहास में दर्ज हो गया है. लोकसभा के बाद नागरिकता संशोधन विधेयक बुधवार को राज्यसभा में भी पारित हो गया. इससे पहले लोकसभा में यह बिल पास हो चुका है. विधेयक के पक्ष में 125 वोट पड़े जबकि इस बिल के विरोध में 105 वोट पड़े. राज्यसभा में सदन की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित.इस विधेयक के पास होने के साथ ही पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसे देशों के अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता मिलने का रास्ता साफ हो गया है. इस विधेयक में दूसरे देशों में रहने वाले हिंदू, जैन, सिख, ईसाई, पारसी, बौद्ध समेत छह धर्मों के नागरिकों को शामिल किया गया है.नागरिकता संशोधन विधेयक में संशोधन के विपक्ष के प्रस्ताव वोटिंग में एक-एक करके गिरते जा रहे हैं. सरकार के पास पर्याप्त संख्या होने की वजह से उसका पलड़ा भारी दिख रहा है. अभी तक सभी संशोधन प्रस्ताव 124 मतों से गिर चुके हैं. पहला प्रस्ताव बिल को सेलेक्ट कमेटी को भेजे जाने का था. इसके बाद आठवें नंबर के प्रस्ताव पर वोटिंग हुई, जो टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने दिया था. वह भी लगभग इसी अंतर से गिर गया. डेरेक ओ ब्रायन के प्रस्ताव के पक्ष में सिर्फ 98 वोट पड़े, जबकि केंद्र सरकार के पक्ष में 124 वोट पड़े. नागरिकता विधेयक में संशोधन के 14 प्रस्ताव दिए हैं.नागरिकता संशोधन विधेयक को सेलेक्ट कमेटी को भेजने का प्रस्ताव राज्यसभा में गिर गया. बुधवार को इस पर मतदान हुआ. इसमें से 99 सांसदों ने सेलेक्ट कमेटी को भेजने के लिए वोट किया जबकि इसके विरोध में 124 सदस्यों ने वोट किया. शिव सेना ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया. बिल को सेलेक्ट कमेटी को भेजने का प्रस्ताव विपक्ष लेकर आया था, लेकिन केंद्र सरकार इसके विरोध में थी. इस प्रस्ताव को सीपीआई (एम) के सांसद के के रागेश लेकर आए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटी-20 : टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 67 रन से हराया, 2-1 से जीती सीरीज
    Next Article अर्थव्यवस्था पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा- GDP ग्रोथ में गिरावट से चिंता नहीं

    Related Posts

    रुपए लेने का आरोप लगाने वाले पर मानहानि तथा एस सी एसटी का मुकदमा दायर करेंगे::: मनोज सरदार

    August 8, 2026

    मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर, मतदाताओं से लिए गए फॉर्म-6 व 8

    August 8, 2026

    जल संरक्षण का संकल्प, खरसावां के हांसदा गांव में मनाया गया जल अर्पण दिवस

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रुपए लेने का आरोप लगाने वाले पर मानहानि तथा एस सी एसटी का मुकदमा दायर करेंगे::: मनोज सरदार

    मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर, मतदाताओं से लिए गए फॉर्म-6 व 8

    जल संरक्षण का संकल्प, खरसावां के हांसदा गांव में मनाया गया जल अर्पण दिवस

    18 साल की उम्र पूरी करने वाले विद्यार्थियों का बनेगा मतदाता पहचान

    तमोलिया में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार

    मनोज सरदार पर विकास कार्यों में बाधा डालने का झामुमो का आरोप, डीसी से शिकायत की तैयारी

    विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विकास कार्यों पर मंथन

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी – ललित गर्ग

    शहीद निर्मल महतो की पूजा-अर्चना कर तिरंगा किया समर्पित, राष्ट्र सम्मान की उठी मांग

    निर्मल महतो की शहादत को विधायक संजीव सरदार ने किया नमन, चमरिया गेस्ट हाउस में अर्पित की श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.