Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टी-20 : टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 67 रन से हराया, 2-1 से जीती सीरीज
    Breaking News Headlines खेल

    टी-20 : टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 67 रन से हराया, 2-1 से जीती सीरीज

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 12, 2019No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: मुंबई में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज का आखिरी मैच में जीत हासिल कर ली. वेस्टइंडीज को दिए 241 रन के लक्ष्य का टीम इंडिया ने बेहतरीन तरीके से बचाव किया और मेहमान टीम को शुरु से ही दबाव में रखा. पहले चार ओवर में ही तीन विकेट गिरा मेजबान टीम ने मेहमानों को दबाव में ला दिया जिससे हेटमायर और कप्तान कीरोन पोलार्ड की जुझारू पारियां भी टीम को हार से न बचा सकी और टीम इंडिया ने मैच 67 रन से बड़ी जीत हासिल की.वेस्टइंडीज: 173/8 (20 ओवर) टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट लिए. आखिरी ओवर में चाहर ने खैरी पियरे को आउट किया. पोलार्ड के जाने के बाद मैच में औपचारिकता ही शेष रह गई थी. 17वें ओवर में शमी ने वाल्श को बोल्ड किया. वेस्टइंडीज: 152/7 (176.55 ओवर) 15वें ओवर में पोलार्ड ने भुवनेश्वर कुमार के ओवर में एक छक्का और दो चौके लगाए, लेकिन ओवर की आखिरी गेंद में पोलार्ड बड़ा शॉट खेलकर रवींद्र जडेजा के हाथों कैच देकर पवेलियन वापस लौट गए.पोलार्ड ने 39 गेंद में 68 रन की पारी खेली और पांच चौके के साथ छह छक्के लगाए. वेस्टइंडीज: 141/6 (15 ओवर) दूसरे छोर पर हेटमायर के जाने के बाद पोलार्ड एक छोर पर अकेले पड़ गए. उनपर अपना विकेट बचाते हुए रन बनाने के दोहरी जिम्मेदारी थी. लेकिन पोलार्ड ने दोनों जिम्मेदारियों को निभाया और छक्के लगाते रहे और चौके से अपनी हाफ सेंचुरी भी पूरी की.वेस्टइंडीज: 124/5 (14 ओवर) हेटमायर के जाने के बाद पोलार्ड का साथ देने होल्डर आए लेकिन वे भी ज्यादा खुल कर नहीं खेल पाए और कुलदीप यादव की गेंद पर सब्सटीट्यूट मनीष पांडे के हाथों लपके गए. होल्डकर केवल 5 गेंदों में एक चौके के साथ 8 रन बना सके. वेस्टइंडीज: 103/5 (11.1 ओवर) पॉवर प्ले के बाद पोलार्ड और हेटमायर ने टीम इंडिया के गेंदबाजों की खबर लेना शुरू की और छक्के लगाने लगे. दोनों ने कुलदीप, शिवम दुबे को खास तौर पर निशाना बनाया और हर ओवर में कम से कम एक छक्का लगाया, लेकिन 10वें ओवर में हेटमायर कुलदीप की फिरकी में फंस गए और एक फुलटॉस पर छक्का लगाने के चक्कर में केएल राहुल के हाथों बाउंड्री पर लपके गए.हेटमायर ने 24 गेंदों में 41 रन की पारी खेली और एक चौके के साथ 5 छक्के लगाए. उन्होंने पोलार्ड के साथ 74 रन की साझेदारी की. वेस्टइंडीज: 91/4 (9.3 ओवर) पहले हेटमायर ने पारी के पांचवे ओवर में मोहम्मद शमी के खिलाफ हाथ खोले और दो छक्के लगाए. इसके बाद छठे ओवर में पोलार्ड ने छक्का लगाकर अपनी शुरुआत की. वेस्टइंडीज: 41/3 (6 ओवर) लिंडल के जाने के बाद दीपक चाहर ने चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर निकोलस पूरन को शिवम दुबे के हाथों काच कराया. पूरन गोल्डन डक के साथ पवेलियन लौटे.वेस्टइंडीज: 17/3 (3.1 ओवर) पहला विकेट गिरने के बाद दूसरे विकेट गिरने में ज्यादा देर नहीं लगी जब मोहम्मद शमी ने पारी के तीसरे ओवर में ही लिंडल सिमंस को केवल 7 रन के निजी स्कोर पर श्रेयस अय्यर के हाथों लपकवाया. . वेस्टइंडीज: 17/2 (3.0 ओवर) पारी के दूसरे ओवर में ही भुवनेश्वर कुमार ने ब्रैंडन किंग को केेएल राहुल के हाथों कैच कराया और ब्रैंडन किंग केवल 5 रन ही बना सके. वेस्टइंडीज: 12/1 (1.5 ओवर) वेस्टइंडीज को मिला जीत के लिए 241 रन का टारगेट रोहित शर्मा और केएल राहुल ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई और पहले 8 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार कर दिया.इसके बाद विराट कोहली ने आते ही रनों की रफ्तार बढ़ाई और तेजी से अपनी फिफ्टी पूरी की. वहीं केएल राहुल ने 91 रन बनाए और वेस्टइंडीज के रिकॉर्ड 241 रन का टारगेट दे डाला. विराट कोहली ने इस पारी में 29 गेंदों में 70 रन की पारी खेली. वेस्टिंडीज के लिए कॉट्रेल, विलियम्स और पोलार्ड ने एक-एक विकेट लिया.टीम इंडिया: 240/3 (20ओवर) विराट ने 14 ओवर के बाद छक्के लगाने का सिलसिला जो शुरू किया तो रुकने का नाम नहीं लिया और 18वें ओवर में ही टीम इंडिया का स्कोर 200 के पार किया.इसके बाद विराट ने केवल 21 गेंदों में ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. टीम इंडिया: 204/2 (18 ओवर) पंत के आउट होने के बाद आए कप्तान विराट कोहली ने हाथ खोलने में समय तो लिया, लेकिन ज्यादा नहीं और 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम का स्कोर 150 कर दिया.टीम इंडिया: 151/2 (14 ओवर) रोहित के आउट होने के बाद कप्तान विराट ने ऋषभ पंत को टीम इंडिया की पारी को गतिमान बनाए रखने के लिए भेजा, लेकिन पंत दूसरी ही गेंद पर बाउंड्री पर होल्डर को कैच देकर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. टीम इंडिया: 138/2 (12.2 ओवर) 10 ओवर के बाद भी रोहित ने बड़े शॉट्स् लगाना नहीं छोड़ा, लेकिन 12वें ओवर में रोहित खैरी पियरे की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में विलियम्स को कैच दे बैठे. टीम इंडिया: 135/1 (11.4 ओवर) रोहित के बाद केएल राहुल ने भी अपनी फिफ्टी पूरी की. केेएल ने 29 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की. केएल ने अपनी इस पारी में 6 चौके और दो छक्के लगाए. टीम इंडिया: 116/0 (10 ओवर)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद जमशेदपुर
    Next Article ऐतिहासिक फैसला: राज्यसभा से भी बिल पास, पाक-बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों को मिलेगी भारतीय नागरिकता

    Related Posts

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    June 24, 2026

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    कोडरमा : बेटे के साथ घर लौट रही महिला से चेन छीनकर भागे बदमाश, 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.