Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अपराधी चाहे जितना भी शातिर हो पुलिस ढूंढ कर निकालेगी : डीएसपी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद।
    Headlines बिहार बेगूसराय

    अपराधी चाहे जितना भी शातिर हो पुलिस ढूंढ कर निकालेगी : डीएसपी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद।

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अपराधी चाहे जितना भी शातिर हो पुलिस ढूंढ कर निकालेगी : डीएसपी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    थाना क्षेत्र के गोविंदपुर ब्रह्मम स्थान के निकट से सीमावर्ती उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर जनकपुर गांव निवासी रामप्रीत सिंह की लूटी गई ई रिक्शा को पुलिस ने 50 घंटे के अंदर मझौल थाना क्षेत्र से किया बरामद। पीड़ित ई रिक्शा मलिक रामप्रीत सिंह ने बताया कि 16 अप्रैल की शाम दलसिंहसराय से साठा जाने के लिये ई-रिक्शा एक युवक ने बुक कराया था दलसिंहसराय साठा जाने के क्रम में गोविंदपुर ब्रह्मस्थान के निकट ई रिक्शा में सवार युवक और पीछे से दो अन्य साथी मोटरसाइकिल सवार वहां पहुंचकर हथियार के बल पर ई रिक्शा और मेरा मोबाइल छीनकर फरार हो गये। घटना की लिखित शिकायत मैंने मंसूरचक थाना में किया था।
    तेघड़ा डीएसपी डॉ रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में तेघड़ा इंस्पेक्टर ,मंसूरचक थानाध्यक्ष अमित कान्त, अजय कुमार, अनिल कुमार राजेंद्र तिवारी, कविता कुमारी आदि के नेतृत्व में टीम बनाकर तकनीकी अनुसंधान के आधार पर शुक्रवार की सुबह मझौल थाना क्षेत्र के कमला वार्ड संख्या एक से मदन चौधरी के पुत्र दिनेश चौधरी के घर से लूटी गई ई रिक्शा बरामद कर लिया एवं संदेह के आधार पर उसी गांव के नागेश्वर शाह का पुत्र कुंदन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया साथ ही लूटी गई ई रिक्शा एवं चार और ई रिक्शा भी बरामद कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के निशान देही पर घटना में संलिपित सहयोगी बछवाड़ा थाना क्षेत्र कैदराबाद गांव निवासी पलटन शाह का पुत्र महेश कुमार मंसूरचक थाना क्षेत्र के दशरथपुर गांव निवासी उमाशंकर महतो के पुत्र कृष्णा कुमार मंसूरचक थाना क्षेत्र के खोकसा गांव निवासी स्वर्गीय शिव शंकर महतो के पुत्र प्रधान कुमार एवं दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के अजनौल पूर्वी निवासी अरविंद कुमार का पुत्र सौरव कुमार को एक देसी कट्टा तीन कारतूस एवं लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को ही इस बाबत तेघड़ा डीएसपी ने मंसूरचक थाना परिसर में पीसी कर पत्रकारों के समक्ष घटना का उदभेदन किया। उन्होंने कहा की अपराधी चाहे जितना भी शातिर हो सभी पर नकेल शीघ्र ही कस दिये जायेगें। मंसूरचक पुलिस की सफलता पर मंसूरचक की जनता में हर्ष व्याप्त है।

    अपराधी चाहे जितना भी शातिर हो पुलिस ढूंढ कर निकालेगी : डीएसपी डॉक्टर रविंद्र मोहन प्रसाद।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेज आंधी-पानी ने मचाई तबाही, गरीबों का उजाला आशियाना।  
    Next Article बिना बायोमेट्रिक हाजिरी बनाए मानदेय नहीं , संविदा कर्मियों के लिए मई से नई व्यवस्था।

    Related Posts

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    July 12, 2026

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.