Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला के प्राचीन रथयात्रा के दौरान इस बार नए रथ पर सवार होंगे भगवान जगन्नाथ
    Breaking News Headlines झारखंड सरायकेला-खरसावां

    सरायकेला के प्राचीन रथयात्रा के दौरान इस बार नए रथ पर सवार होंगे भगवान जगन्नाथ

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला के प्राचीन रथयात्रा के दौरान इस बार नए रथ पर सवार होंगे भगवान जगन्नाथ

    राष्ट्र संवाद, संवाददाता

    सरायकेला के प्राचीन जगन्नाथ मंदिर से इस साल भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ नए रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे. श्री श्री जगन्नाथ सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को एक बैठक कर इसकी रूपरेखा तैयार की गई. आयोजकों ने बताया कि भगवान जगन्नाथ के रथ यात्रा की तैयारी शुरू कर दी गई है. इस बार महाप्रभु चार लाख की लागत से निर्मित रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करते हुए मौसी बड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे. राजा सिंहदेव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस वर्ष पुरी की तर्ज पर भगवान जगन्नाथ के रथ निर्माण का निर्णय लिया गया, जिसके लिए ओडिसा से आए रथ निर्माणकर्ता गुरुपद महाराणा के साथ समिति ने करार किया है.

    जानकारी देते हुए राजा सिंहदेव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष श्री श्री जगन्नाथ सेवा समिति की ओर से पुरी की तर्ज पर भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का आयोजन किया जाता है. इस वर्ष भी समिति, जगन्नाथ भक्त एवं स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन के सहयोग से भव्य रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने कहा की बहुत समय से भगवान जगन्नाथ के नए रथ के निर्माण की मांग उठ रही थी. इस वर्ष समिति द्वारा भगवान के नए रथ का निर्माण करवाने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए ओडिसा के कोणार्क से आए रथ निर्माणकर्ता गुरुपद महाराणा के साथ करार किया गया है.

    30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर राजा आदित्य प्रताप सिंहदेव एवं स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम के साथ रथ निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा. उन्होंने कहा कि रथ के निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की जा रही है. वहीं रथ निर्माण कर्ता गुरुपद महाराणा ने बताया कि मेरे लिए प्रभु के रथ का निर्माण करना सौभाग्य की बात है. समय पर रथ निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा. वहीं कमेटी के उपाध्यक्ष सनंद कुमार आचार्य ने बताया कि इस बार सरायकेला का रथयात्रा ऐतिहासिक होगा. उन्होंने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के सहयोग से इसबार रथ यात्रा महोत्सव की शुरुआत होगी. वे भी इसमें शामिल होंगे.

    सरायकेला के प्राचीन रथयात्रा के दौरान इस बार नए रथ पर सवार होंगे भगवान जगन्नाथ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली सरकार ने मानसून में 194 स्थानों पर जलभराव से निपटने की योजना तैयार की
    Next Article धर्मांतरण कर चुके आदिवासियों और आदिवासी समाज से बाहर शादी कर चुकी बेटियों को आरक्षण से बाहर करने की मांग

    Related Posts

    विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर बीमार मासूम के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली एक लाख की सहायता

    June 29, 2026

    दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

    June 29, 2026

    मानगो नगर निगम की निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप, मेयर ने कराई जांच शुरू

    June 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जब व्यवस्था पर भरोसा टूटता है: देश में तबाही के संकेत और समाधान

    नसरापुर दुष्कर्म-हत्याकांड: दोषी भीमराव कांबले को फांसी, अदालत ने बताया ‘दुर्लभतम’ मामला

    एलएनएमयू में ‘राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस’ पर विशेष ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित

    सवाल पूछना अपराध नहीं, लोकतंत्र की आत्मा है: पत्रकार पर छापेमारी ने बढ़ाई चिंता

    विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर बीमार मासूम के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली एक लाख की सहायता

    दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

    मानगो नगर निगम की निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप, मेयर ने कराई जांच शुरू

    घायल युवती को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस

    घायल युवती को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर के जुबली पार्क रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज गति से आ रही बाइक ने स्कूटी tसवार युवती को जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवती की पहचान कदमा निवासी सपना के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को सड़क से उठाया और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। सूचना मिलते ही एसआरटी (SRT) टीम भी मौके पर पहुंची और युवती को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, युवती की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक अत्यधिक तेज गति से चल रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार युवती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार बाइक चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। लगातार बढ़ रही हिट एंड रन की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा प्रमुख सड़कों पर निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

    सरजामदा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान को सीजीपीसी में किया गया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.