Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फडणवीस ने चापेकर संग्रहालय का उद्घाटन किया, क्रांतिकारी भाइयों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि करार दिया
    Headlines Uncategorized राष्ट्रीय

    फडणवीस ने चापेकर संग्रहालय का उद्घाटन किया, क्रांतिकारी भाइयों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि करार दिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फडणवीस ने चापेकर संग्रहालय का उद्घाटन किया, क्रांतिकारी भाइयों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि करार दिया

     

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शुक्रवार को पुणे के पिंपरी चिंचवड़ उपनगर में क्रांतिकारी चापेकर बंधुओं को समर्पित एक स्मारक का उद्घाटन किया और इसे भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके साहस के लिए एक “सच्ची श्रद्धांजलि” बताया।

    फडणवीस ने चिंचवड़ गांव के चापेकर वाडा में निर्मित क्रांतिवीर चापेकर स्मारक में राष्ट्रीय संग्रहालय की आधारशिला भी रखी थी।

    मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के बाद संवाददाताओं से कहा, “चापेकर बंधुओं द्वारा दिखाया गया पराक्रम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अतुलनीय है। उन्होंने प्लेग कमिश्नर वाल्टर सी रैंड का खात्मा किया और मातृभूमि की सेवा करते हुए फांसी पर झूल गए।”

    दामोदर, बालकृष्ण और वासुदेव चापेकर नामक भाइयों तथा उनके सहयोगी महादेव रानाडे को 22 जून 1897 को पुणे में प्लेग कमिश्नर वाल्टर सी रैंड और उनके सैन्य अनुरक्षक लेफ्टिनेंट चार्ल्स ई आयर्स्ट की हत्या के मामले में फांसी दे दी गई थी।

    विशेष प्लेग समिति के प्रमुख रैंड ने प्लेग नियंत्रण के लिए कड़े उपाय लागू किए थे, जिन्हें अत्याचारपूर्ण व हस्तक्षेपपूर्ण माना गया और जनता में आक्रोश फैल गया, जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई।

    कार्यक्रम के दौरान फडणवीस ने स्मारक के शिलान्यास व उद्घाटन दोनों में शामिल होने पर खुशी व्यक्त की।

    उन्होंने कहा, “स्मारक के निर्माण में प्रौद्योगिकी का उपयोग अभूतपूर्व रहा है, और चापेकर बंधुओं की वास्तविक जीवन की कहानी को उनके लिए समर्पित इस स्थान के माध्यम से जीवंत किया गया है।”

    उन्होंने कहा कि रैंड की हत्या भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक “महत्वपूर्ण क्षण” था।

    मुख्यमंत्री ने कहा, “पुणे में प्लेग के दौरान किए गए अत्याचारों के खिलाफ चापेकर बंधुओं के आंदोलन ने कई भारतीय क्रांतिकारियों को प्रेरित किया।”

    फडणवीस ने छात्रों से स्मारक पर जाने और दोनों भाइयों के जीवन से प्रेरणा लेने का आग्रह किया।

    फांसी के बाद, दामोदर और बालकृष्ण चापेकर की पत्नियां पुणे जाने से पहले कई वर्षों तक वाड़े में ही रहीं।

    पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम ने क्रांतिवीर चापेकर स्मारक समिति के साथ मिलकर स्मारक का निर्माण किया है।

    उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि चापेकर बंधुओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को इस खूबसूरत स्मारक के निर्माण में शामिल किया गया है। उन्होंने स्मारक बनाने में योगदान देने वाले सभी हितधारकों का आभार भी जताया।

    क्रांतिकारी भाइयों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि करार दिया फडणवीस ने चापेकर संग्रहालय का उद्घाटन किया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली के सीलमपुर में किशोर की चाकू घोंपकर हत्या के बाद विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
    Next Article सरायकेला हत्याकांड: 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    November 5, 2026

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    November 5, 2026

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    November 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतरेगी एसडीआरएफ, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

    छौड़ाही प्रखंड प्रमुख मनोज यादव का निर्वाचन रद्द,पद रिक्त

    अतरुआ चौक पर जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने चार घंटे तक किया सड़क जाम, सीओ के आश्वासन पर समाप्त हुआ धरना

    पेंशनर समाज के सचिव पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    बखरी में गूंजा युवाओं का हुंकार : “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ”

    विधायक अभिषेक आनंद ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र बरियारपुर पूर्वी का उद्घाटन

    विश्व में एकाकी अध्यात्म देश भारत है, जहां पर परिक्रमा के पग पग पर अश्वमेध यज्ञ — स्वामी चिदात्मन जी।

    संत जूड्स विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा का भव्य सांस्कृतिक आयोजन

    सामूहिक खरीद-बिक्री से किसानों की बढ़ेगी ताकत, उपज का मिलेगा बेहतर मूल्य

    लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की विशाल जनजागरण पदयात्रा, दिग्गज नेत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.