Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गीता और नाट्यशास्त्र को यूनेस्को द्वारा सम्मानित किया जाना गौरव की बात है: योगी आदित्यनाथ
    Headlines Uncategorized उत्तर प्रदेश

    गीता और नाट्यशास्त्र को यूनेस्को द्वारा सम्मानित किया जाना गौरव की बात है: योगी आदित्यनाथ

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 18, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गीता और नाट्यशास्त्र को यूनेस्को द्वारा सम्मानित किया जाना गौरव की बात है: योगी आदित्यनाथ

     

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवद गीता और भरत मुनि के नाट्यशास्त्र की पांडुलिपियों को यूनेस्को के ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर’ में शामिल किए जाने की शुक्रवार को सराहना की और इसे प्रत्येक भारतीय के लिए “गर्व का क्षण” बताया।

    आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”सहस्राब्दियों से मानव सभ्यता और चेतना को पोषित कर रही श्रीमद्भगवद्गीता और भरत मुनि के नाट्यशास्त्र का यूनेस्को के ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर’ में अंकित होना हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है।”

    उन्होंने कहा, ”यह अभूतपूर्व सम्मान भारत की अनुपम आध्यात्मिक चेतना, अद्वितीय मेधा, शाश्वत ज्ञान-परम्परा, कालजयी कलात्मक प्रतिभा तथा समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मान्यता है।”

    आदित्यनाथ ने कहा, ”प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सांस्कृतिक पुनर्स्थापना के प्रति किए गए युगांतरकारी प्रयासों का ही सुफल है कि आज भारत की गौरवशाली विरासत को वैश्विक विरासत के रूप में स्वीकार किया जा रहा है।”

    उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए वह सम्पूर्ण देश वासियों को हृदय से बधाई देते हैं।

    गीता और नाट्यशास्त्र को यूनेस्को द्वारा सम्मानित किया जाना गौरव की बात है: योगी आदित्यनाथ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअग्नि सुरक्षा सप्ताह: टाटा स्टील ने जमशेदपुर में मीडिया के लिए जागरूकता प्रशिक्षण आयोजित किया
    Next Article दिल्ली के सीलमपुर में किशोर की चाकू घोंपकर हत्या के बाद विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

    Related Posts

    विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर बीमार मासूम के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली एक लाख की सहायता

    June 29, 2026

    दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

    June 29, 2026

    मानगो नगर निगम की निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप, मेयर ने कराई जांच शुरू

    June 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जब व्यवस्था पर भरोसा टूटता है: देश में तबाही के संकेत और समाधान

    नसरापुर दुष्कर्म-हत्याकांड: दोषी भीमराव कांबले को फांसी, अदालत ने बताया ‘दुर्लभतम’ मामला

    एलएनएमयू में ‘राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस’ पर विशेष ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित

    सवाल पूछना अपराध नहीं, लोकतंत्र की आत्मा है: पत्रकार पर छापेमारी ने बढ़ाई चिंता

    विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर बीमार मासूम के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली एक लाख की सहायता

    दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

    मानगो नगर निगम की निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप, मेयर ने कराई जांच शुरू

    घायल युवती को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस

    घायल युवती को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर के जुबली पार्क रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज गति से आ रही बाइक ने स्कूटी tसवार युवती को जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवती की पहचान कदमा निवासी सपना के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को सड़क से उठाया और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। सूचना मिलते ही एसआरटी (SRT) टीम भी मौके पर पहुंची और युवती को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, युवती की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक अत्यधिक तेज गति से चल रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार युवती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार बाइक चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। लगातार बढ़ रही हिट एंड रन की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा प्रमुख सड़कों पर निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

    सरजामदा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान को सीजीपीसी में किया गया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.