Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जन शिकायत निवारण शिविर में पहुँचीं 35 शिकायतें, पुलिस पदाधिकारियों ने दिया समाधान का आश्वासन
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    जन शिकायत निवारण शिविर में पहुँचीं 35 शिकायतें, पुलिस पदाधिकारियों ने दिया समाधान का आश्वासन

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जन शिकायत निवारण शिविर में पहुँचीं 35 शिकायतें, पुलिस पदाधिकारियों ने दिया समाधान का आश्वासन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    चांडिल। जिला पुलिस के तत्वावधान में चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय परिसर एवं चौका थाना परिसर में जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दो केंद्र निर्धारित किए गए थे—पहला चौका थाना परिसर, जिसमें ईचागढ़ तथा तिरुलडीह थाना क्षेत्र की शिकायतों के लिए डिप्टी एसपी पूजा कुमारी उपस्थित रहीं। दूसरा केंद्र चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में चांडिल, नीमडीह, कपाली ओपी क्षेत्र के लिए बनाया गया था, जहां अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार बिन्हा समेत संबंधित थाना प्रभारियों की उपस्थिति रही।

    जन शिकायत शिविर में कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें भूमि विवाद सहित विभिन्न प्रकार की समस्याएं सम्मिलित थीं। कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 5 बजे तक चला। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय में नियमित रूप से उपस्थित न रहने के शिकायतें सुनाए किसे साथ ही सरकारी दूरभाष नंबर पर संपर्क करने पर फोन नहीं उठने संबंधी लिखत शिकायत का पत्र सौंपा । लिखित शिकायत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के माध्यम से जिला पुलिस अधीक्षक को भी सौंपी गई।
    शिविर में कुछ फरियादी सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से जिला पुलिस अधीक्षक से मिलने की आशा लेकर पहुंचे थे, परंतु उनके नहीं आने की सूचना पर उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।

    *अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार बिन्हा* ने बताया कि पुलिस और जनता के मध्य बेहतर संवाद स्थापित करना एवं प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना इस शिविर का मुख्य उद्देश्य था।

    शिविर में चांडिल अंचल अधिकारी, चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी दिलशान बिरुवा, कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार, चौका थाना प्रभारी बजरंग महतो, ईचागढ़ थाना प्रभारी आदित्य विक्रम एवं तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार शाही भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचाईबासा के पुलिस केंद्र में आज चौथी बार जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन हुआ
    Next Article भामाशाह की जयंती पर तैलिक साहू महासभा का 23 अप्रैल को निकलेगा शोभा यात्रा

    Related Posts

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    June 4, 2026

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    June 4, 2026

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.