Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इग्नू अध्ययन केन्द्र मीरजापुर में जनवरी 2025 सत्र की परिचय सभा सम्पन्न
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    इग्नू अध्ययन केन्द्र मीरजापुर में जनवरी 2025 सत्र की परिचय सभा सम्पन्न

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इग्नू अध्ययन केन्द्र मीरजापुर में जनवरी 2025 सत्र की परिचय सभा सम्पन्न

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के क्षेत्रीय केन्द्र, वाराणसी के अंतर्गत संचालित इग्नू अध्ययन केन्द्र (2778), जी.डी. बिनानी पी.जी. कॉलेज, मीरजापुर में जनवरी 2025 सत्र के नवप्रवेशित छात्रों की परिचय सभा आज प्रातः 10:30 बजे आयोजित की गई।
    कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अखिलेश नारायण मिश्र, समन्वयक, उ.प्र. राजर्षी मुक्त विश्वविद्यालय, और सभा की अध्यक्षता कर रही प्रो. बीना देवी सिंह, प्राचार्य, जी.डी. बिनानी पी.जी. कॉलेज, मीरजापुर ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।
    डॉ. अखिलेश नारायण मिश्र ने अपने संबोधन में बताया कि इग्नू की स्थापना दूरस्थ शिक्षा को बढ़ावा देने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सुलभ बनाने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने इग्नू की आधुनिक तकनीकों जैसे ई-ज्ञानकोष, ई-कंटेंट, ऑनलाइन काउंसलिंग, और टी.वी. चैनल के माध्यम से शिक्षा की सर्वसुलभता पर प्रकाश डाला। साथ ही, इग्नू के रोजगारपरक पाठ्यक्रमों और भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) द्वारा मान्यता प्राप्त डिग्रीब डिप्लोमा की समकक्षता पर जोर दिया। उन्होंने क्षेत्रीय केन्द्र, वाराणसी द्वारा सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में छात्रों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के प्रयासों की भी जानकारी दी।
    अध्ययन केन्द्र के समन्वयक डॉ. अमित कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए केन्द्र की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रवेश, परामर्श कक्षाओं, असाइनमेंट, और परीक्षा फॉर्म से संबंधित जानकारी दी। साथ ही, भूगोल, संस्कृत, शिक्षाशास्त्र, और मनोविज्ञान जैसे नए विषयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना की जानकारी दी, जो संभवतः जुलाई सत्र से प्रारंभ होंगे।
    प्राचार्य प्रो. बीना देवी सिंह ने छात्रों को परामर्श कक्षाओं में नियमित भागीदारी और अनुशासित जीवनशैली अपनाकर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन डॉ. शशिधर शुक्ला ने किया।
    परिचय सभा में कॉलेज के प्राध्यापक प्रो. ओम शंकर गुप्ता, डॉ. राजेश कुमार पाण्डेय, डॉ. ध्रुवजी पाण्डेय, डॉ. ऋषभ कुमार, सौरभ चौबे, आशुतोष सिंह, समीम अहमद, वशीम अकरम अंसारी, डॉ. राममोहन अस्थाना, और इग्नू अध्ययन केन्द्र के कर्मचारी कृष्णा वर्मा, अंजनी कुमार श्रीवास्तव, ऋतुराज पाण्डेय, और सदानन्द मौर्या उपस्थित रहे।
    यह परिचय सभा नवप्रवेशित छात्रों के लिए प्रेरणादायी और सूचनाप्रद रही, जिसने उन्हें इग्नू की शैक्षिक प्रणाली और अवसरों से परिचित कराया।

    इग्नू अध्ययन केन्द्र मीरजापुर में जनवरी 2025 सत्र की परिचय सभा सम्पन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआंगनवाड़ी केंद्र में डीपीओ के औचक निरीक्षण से कर्मियों में हरकंप
    Next Article स्थानीय नगर भवन में पुलिस विभाग के द्वारा जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का किया गया आयोजन

    Related Posts

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    July 23, 2026

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, 13 पेटी शराब समेत भारी सामान जब्त

    धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, हत्या की साजिश विफल

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.