Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पोटका के नारदा में पूर्व सी एम चंपई सोरेन ने कहा -आदिवासी समाज का अस्तित्व अब खतरा में पड़ गया है
    Breaking News Headlines झारखंड

    पोटका के नारदा में पूर्व सी एम चंपई सोरेन ने कहा -आदिवासी समाज का अस्तित्व अब खतरा में पड़ गया है

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पोटका के नारदा में पूर्व सी एम चंपई सोरेन ने कहा -आदिवासी समाज का अस्तित्व अब खतरा में पड़ गया है

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पोटका प्रखंड के अंतर्गत नारदा गाँव में एसएमपी यूथ क्लब, नारदा की ओर से वार्षिक छऊ नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन उपस्थित हुए। मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री चंपई सोरेन ने कहा कि आदिवासी समाज बहुत ही शांतिप्रिय समाज है। इस समाज का अपना पारंपरिक सामाजिक,धार्मिक एवं सांस्कृतिक व्यवस्था है जिसके अनुसार समाज का संचालन होता है। परन्तु झारखंड में अब आदिवासी समाज का अस्तित्व ही खतरा में पड़ गया है। इसका मुख्य कारण यहां तेजी से हो रहे धर्म परिवर्तन एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों के द्वारा आदिवासी लड़कियों को शादी कराकर गैर कानूनी ढंग से उनके जमीन को हथियाना है। उन्होंने कहा कि आज पूरे झारखंड में भोले भाले आदिवासियों को प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन कराकर ईसाई बनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर आदिवासी लड़कियों को प्रेम विवाह किया जा रहा है,दूसरे धर्म को अपनाने वाले जबर्दस्ती आदिवासियों को मिलने वाले आरक्षण का भी लाभ ले रहे है। इसलिए अब समय आ गया है कि आदिवासी समाज को एकजुट होकर अपनी रूढ़िवादी व्यवस्था को छोड़ कर दूसरे धर्म अपनाने एवं दूसरे जाति में विवाह करने वाले को आरक्षण का लाभ नहीं मिले इसके लिए हमें एक ओर लड़ाई लड़ना होगा। कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार अबुआ सरकार के नाम पर आदिवासियों को ठगने का काम कर रही है। आज इस गंभीर मुद्दे पर जान बुझ कर अपने वोट बैंक के खातिर चुप्पी साध लिया है।

    पोटका के नारदा में पूर्व सी एम चंपई सोरेन ने कहा::आदिवासी समाज का अस्तित्व अब खतरा में पड़ गया है
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन और रंभा कॉलेज में मनाई गई बाबासाहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती और उनकी जीवनी पर आधारित प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया
    Next Article SUEZ इंडिया और SJPNL ने ढली-मशोबरा में शुरू किया 24×7 पेयजल परियोजना पर जन संवाद अभियान

    Related Posts

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    July 23, 2026

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.