Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में असन्तुष्टो की बैठक
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में असन्तुष्टो की बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 11, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारतीय जनता पार्टी से पार्टी के वरीय नेताओं के निष्कासन को लेकर  बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में भाजपा के वरीय नेताओं ने झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण गिलुवा द्वारा मुख्यमंत्री के स्वयंभू निर्देश पर जमशेदपुर महानगर के वरीय नेताओं का एकतरफा निर्णय लेकर निष्कासन किये जाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी। चर्चा के बाद निष्कर्ष निकला कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पार्टी से वरीय नेताओं का निष्कासन पार्टी संविधान का घोर उल्लंघन है। बिना अनुशासन समति की बैठक किए तथा बिना पूर्व नोटिस दिए निष्कासन उनकी तानाशाही का प्रतीक है। भाजपा की विचारधारा सुदृढ़ एवं धरातल पर कार्य करने वाली संगठन बनाना है। वर्षों से पार्टी के कार्यों में तन-मन-धन से लगे कार्यकर्ताओं ने आज भाजपा को शीर्ष तक पहुँचाया है। परंतु पिछले एक दशक से झारखंड में संगठन कागज के पन्नों पर सिमटता चला गया है। हद तो तब हो गयी जब संगठन एक व्यक्ति की तानाशाही की भेंट चढ़ गया और कार्यकर्ताओं की बात तक नहीं सुनी गयी। जब पार्टी के मूल व वरीय कार्यकार्ताओं ने मुख्यमंत्री से उनके कुकृत्य पर सवाल खड़ा किया और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बताया कि कार्यकर्ता तो संगठन तक सिमित है परंतु जनता लोकतंत्र का मालिक एवं रक्षक दोनों है। इन सभी बातों को दरकिनार करते हुए उल्टे वरीय नेताओं की ही प्रतिष्ठा धूमिल की जाने लगी। पूर्वी विधानसभा में तानाशाही व परिवारवाद से कार्यकर्ता व जनता परेशान थी और बदलाव चाहती थी। इसलिए इस बार पूर्वी विधानसभा से जनता चुनाव लड़ रही थी। मुख्यमंत्री को अपनी हार का अंदेशा हो गया है इसलिए अपनी हार की हताशा से घबराकर आनन फानन में अविवेकपूर्ण निर्णय लेकर दल का सत्यनाश करने की ओर कदम बढा़या है। बैठक में उपस्थित सभी वरीय नेताओं ने कहा कि वे सभी भाजपा के मूल चरित्र के साथ खड़े हैं और यह बदलाव भाजपा के लिए मील का पत्थर साबित होगा। वे सभी पूर्वी विधानसभा में लगे कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से अनुरोध करते हैं कि पार्टी को सुदृढ़ एवं धरातल पर कार्यकर्ता आधारित दल के रूप में पुनः अपनी प्रिय पार्टी को मजबूती से खड़ा करें एवं दलाल किस्म के लोगों को खदेड़ने का काम करें। मुुख्यमंत्री रघुवर दास की हार निश्चि है, अब बहुत जल्द कार्यकार्ता एवं आम जनता को पूर्वी विधानसभा में भय मुक्त एवं संस्कार युक्त वातावरण मिलेगा। इस बैठक में सुबोध श्रीवास्तव, रामनारायण शर्मा, मुकुल मिश्रा, असीम पाठक, रतन महतो, रजनीकांत सिन्हा, आर के दुबे, डी डी त्रिपाटी, अजय सिन्हा सहित भाजपा के कई वरीय नेता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनागरिकता संशोधन बिल: अब राज्यसभा में होगी असली परीक्षा
    Next Article 43 शहीद मजदूरों को समर्पित

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.