Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा नेता शुभेन्दु अधिकारी ने मालदा में हिंसा प्रभावित मोथाबाड़ी का दौरा किया
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    भाजपा नेता शुभेन्दु अधिकारी ने मालदा में हिंसा प्रभावित मोथाबाड़ी का दौरा किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा नेता शुभेन्दु अधिकारी ने मालदा में हिंसा प्रभावित मोथाबाड़ी का दौरा किया

     

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शुभेन्दु अधिकारी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के मोथाबाड़ी इलाके का दौरा किया और हाल में दो समूहों के बीच हुई झड़पों के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।

    विधानसभा में विपक्ष के नेता अधिकारी ने कहा कि जिला पुलिस अधीक्षक को भेजे गए पत्र का कोई जवाब नहीं मिलने के बाद उन्हें मोथाबाड़ी का दौरा करने के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय की अनुमति लेनी पड़ी।

    अधिकारी ने प्रभावित परिवारों से कहा कि वे ‘‘कानून पर भरोसा रखें।’’ साथ ही उन्होंने लोगों से एकजुट रहने की अपील की। भाजपा नेता ने मार्च के अंतिम सप्ताह में हुई झड़पों से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता और अन्य राहत सामग्री भी दी।

    अधिकारी ने कहा कि वह उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार ‘कालियाचक 2 ब्लॉक’ के मोथाबाड़ी में कुल चार स्थानों पर जाएंगे। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हिंसा के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराने को भी कहा।

    मोथाबाड़ी में एक शोभायात्रा के एक धार्मिक स्थल से गुजरने के बाद हिंसा भड़क उठी जिसके बाद आगजनी और तोड़फोड़ की गई और लोगों पर भी हमले किए गए।

    स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल और त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) के जवानों को तैनात किया गया था और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं। हिंसा के सिलसिले में 60 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    इससे पहले, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के नेतृत्व वाले एक प्रतिनिधिमंडल को हिंसा प्रभावित इलाके का दौरा करने से रोक दिया गया था।

    भाजपा नेता शुभेन्दु अधिकारी ने मालदा में हिंसा प्रभावित मोथाबाड़ी का दौरा किया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमध्य प्रदेश के धार जिले में पीवीसी पाइप बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग लगी
    Next Article अमेजन ने ब्रिस्कपे को भुगतान सेवा प्रदाता के रूप में दी मान्यता

    Related Posts

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    August 3, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.