Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमित शाह भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, चुनावी तैयारियों पर करेंगे चर्चा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से राजनीति

    अमित शाह भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, चुनावी तैयारियों पर करेंगे चर्चा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Amit Shah | PTI
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अमित शाह भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, चुनावी तैयारियों पर करेंगे चर्चा

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चेन्नई में हैं और वह 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। पार्टी के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शाह एक अहम बैठक के लिए बृहस्पतिवार रात यहां पहुंचे और उनके तमिलनाडु में पार्टी के कामकाज की समीक्षा करने और राज्य में गठबंधन की संभावनाओं पर चर्चा करने की उम्मीद है।

    भाजपा की राज्य इकाई के एक वरिष्ठ नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “हम अगले विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस रहे हैं। आम तौर पर हम चुनाव से एक साल पहले अपना प्रारंभिक काम शुरू कर देते हैं और शाह का दौरा हमें प्रोत्साहन देगा।’’

    पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और कोयंबटूर दक्षिण से विधायक वनाथी श्रीनिवासन ने कहा कि अपने एक दिवसीय दौरे में शाह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के खिलाफ सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के झूठे प्रचार पर भी अपनी बात रख सकते हैं।

    यह पूछे जाने पर कि क्या शाह के दौरे से राज्य में गठबंधन मजबूत होगा, उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि गठबंधन पर निर्णय की घोषणा पार्टी नेतृत्व द्वारा ही की जाएगी। बृहस्पतिवार को तमिलनाडु के राष्ट्रीय सह-प्रभारी डॉ. पोंगुलेटी सुधाकर रेड्डी समेत राज्य भाजपा के कई नेताओं ने यहां हवाई अड्डे पर केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत किया था।

    रेड्डी ने कहा, ‘‘ उनकी उपस्थिति कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरती है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तमिलनाडु के विकास के लिए काम करने के हमारे संकल्प को मजबूत करती है।’’

    उनके दौरे के साथ ही, राज्य इकाई ने पदाधिकारियों की नयी टीम के चुनाव के अंतिम चरण के तहत पार्टी अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के उम्मीदवारों से आवेदन आज आमंत्रित किए हैं। शनिवार को नतीजों की घोषणा की जाएगी, तब तक यह रहस्य रहेगा कि मौजूदा प्रमुख के. अन्नामलाई अपना पद पर बने रहेंगे या नहीं।

    अमित शाह भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे चुनावी तैयारियों पर करेंगे चर्चा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला सभागार में समाहरणालय कर्मियों के लिए एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी पहुंचे, अधिकारियों से सामूहिक बलात्कार मामले में सख्त कार्रवाई करने को कहा

    Related Posts

    ‘वीणा रानी पवन स्मृति सम्मान समारोह’ में साहित्य, कला और संस्कृति का संगम

    August 2, 2026

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    August 1, 2026

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई कार्यकर्ता हिरासत में

    August 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ‘वीणा रानी पवन स्मृति सम्मान समारोह’ में साहित्य, कला और संस्कृति का संगम

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहनें संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    बहन का रिश्ता: राष्ट्रीय बहन दिवस 2026 पर ललित गर्ग का विशेष आलेख

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहन संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला – ललित गर्ग

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई कार्यकर्ता हिरासत में

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    कानून अराजकता के भय से नहीं चल सकता: लोकतंत्र में विधि के शासन का महत्व

    राष्ट्र निर्माण का समय: अजीत डोभाल और अमित शाह का युवाओं को संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.