Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर: डॉ. सैम्युअल हैनिमैन की 170वीं जयंती पर “एस.पी. फाउंडेशन” द्वारा भव्य समारोह का आयोजन,
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर: डॉ. सैम्युअल हैनिमैन की 170वीं जयंती पर “एस.पी. फाउंडेशन” द्वारा भव्य समारोह का आयोजन,

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर: डॉ. सैम्युअल हैनिमैन की 170वीं जयंती पर “एस.पी. फाउंडेशन” द्वारा भव्य समारोह का आयोजन

     

    जमशेदपुर। होमियोपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ. सैम्युअल हैनिमैन की 170वीं जयंती के अवसर पर “एस.पी. फाउंडेशन” द्वारा बिष्टुपुर स्थित यूनाइटेड होमियो हॉल में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. एस.के. बनर्जी द्वारा डॉ. हैनिमैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई।

    इस अवसर पर डॉ. जितेन्द्र कुमार ने डॉ. हैनिमैन के जीवन और होमियोपैथी के विकास पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डॉ. हैनिमैन मूलतः एलोपैथिक चिकित्सक थे, लेकिन उन्होंने रोग के लक्षणों और जड़ पर आधारित नई चिकित्सा पद्धति — होमियोपैथी — की खोज की, जो आज भी पूरी दुनिया में लोकप्रिय और प्रभावशाली है।

    कार्यक्रम में “एस.पी. फाउंडेशन” के निदेशक और मुख्य वक्ता डॉ. टी.के. चटर्जी ने कहा कि आज पूरे विश्व में ‘विश्व होमियोपैथिक दिवस’ मनाया जा रहा है और यह कार्यक्रम भी उसी श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने बताया कि होमियोपैथी से न केवल साधारण सर्दी-खांसी, बल्कि कैंसर, एड्स, गठिया, हृदय रोग, किडनी, लीवर और थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारियों का भी सफलतापूर्वक इलाज संभव है।

    डॉ. चटर्जी ने कहा कि होमियोपैथी में एक समय पर केवल एक दवा दी जाती है, जो मरीज के लक्षणों के अनुसार होती है। उन्होंने मिश्रित दवा देने को गलत ठहराया और इसे होमियोपैथिक सिद्धांतों के खिलाफ बताया।

    झारखंड में अब तक “झारखंड होमियोपैथिक काउंसिल” का गठन नहीं हुआ है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
    450ml की होमियोपैथिक दवाओं की बिक्री पर रोक लगाई जाए।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होमियोपैथिक प्रतिरोधक दवाओं को मान्यता दी जाए।
    राज्य में बंद पड़े होमियोपैथिक कॉलेजों को पुनः चालू किया जाए और उनमें हुई अनियमितताओं को सार्वजनिक किया जाए।
    प्रत्येक सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में होमियोपैथिक चिकित्सकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।
    उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर होमियोपैथिक चिकित्सकों को उचित सुविधाएं और समर्थन मिले तो भारत न केवल अपने देश में बल्कि अन्य विकासशील देशों में भी चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में क्रांतिकारी योगदान दे सकता है।

    जमशेदपुर: डॉ. सैम्युअल हैनिमैन की 170वीं जयंती पर “एस.पी. फाउंडेशन” द्वारा भव्य समारोह का आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में सड़क हादसा: स्कूटी सवार महिला और पुरुष की मौत, यात्री बस ने मारी टक्कर
    Next Article जमशेदपुर में महावीर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, समाज ने दिया अहिंसा और प्रेम का संदेश

    Related Posts

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    May 27, 2026

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    May 27, 2026

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

    ईद-उल-जोहा को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, संयुक्त आदेश जारी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.