Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली: जहांगीरपुरी में व्यक्ति को पीटने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से

    दिल्ली: जहांगीरपुरी में व्यक्ति को पीटने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली: जहांगीरपुरी में व्यक्ति को पीटने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

    उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में होली के दौरान एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

    पुलिस ने सोमवार शाम जहांगीरपुरी में कई जगहों पर छापेमारी कर अनिल (34), राहुल (24), चंदू लाल (58) और अशोक कुमार (58) को गिरफ्तार कर लिया।

    अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में पिछले सप्ताह चार अन्य आरोपियों सुनील, दीपक, अमित और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक, यह मामला 14 मार्च को बहस के बाद अजय खत्री (30) नाम के व्यक्ति पर हमले से संबंधित है।

    इसने बताया कि गंभीर रूप से घायल खत्री को बीजेआरएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित अजय खत्री ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ घर पर होली मना रहा था कि तभी उसके और उसके पड़ोसी व एक नाबालिग के बीच झगड़ा हो गया।

    पुलिस ने एक बयान में कहा, “लगभग 15 से 20 मिनट बाद चाकू, डंडे और ईंटों से लैस लोगों का एक समूह उसके घर के बाहर इकट्ठा हुआ। समूह ने खत्री पर हिंसक हमला किया। अशोक कुमार ने कथित तौर पर ईंट फेंकी, जो खत्री के सिर पर लगी और वह बेहोश हो गया। इसके बावजूद, अन्य हमलावरों ने ईंटों और डंडों से उस पर हमला जारी रखा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।”

    अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और सोमवार शाम कई जगह छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हमले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

    दिल्ली: जहांगीरपुरी में व्यक्ति को पीटने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामनवमी जुलूस के दौरान आग से करतब दिखाते वक्त झुलसा युवक, इलाज के दौरान मौत
    Next Article संभल हिंसा: सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क से एसआईटी ने पूछताछ की

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.