Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामनवमी जुलूस के दौरान आग से करतब दिखाते वक्त झुलसा युवक, इलाज के दौरान मौत
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से

    रामनवमी जुलूस के दौरान आग से करतब दिखाते वक्त झुलसा युवक, इलाज के दौरान मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 8, 2025No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रामनवमी जुलूस के दौरान आग से करतब दिखाते वक्त झुलसा युवक, इलाज के दौरान मौत

     

    हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत हरली गांव में रामनवमी के अवसर पर जुलूस के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। हर साल की तरह इस बार भी आसपास के गांवों से राम भक्त झांकी लेकर रामनवमी मैदान पहुंचे थे, जहां अस्त्र-शस्त्र और विभिन्न प्रकार के करतबों का प्रदर्शन किया जा रहा था।

    इसी दौरान नापो खुर्द गांव के कुछ युवक आग से करतब दिखा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग के करतब के समय एक युवक का चेहरा अचानक जल गया। हादसे के तुरंत बाद साथी युवकों ने झुलसे युवक को बड़कागांव के नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    यह घटना उस समय हुई जब तीसरे दिन भी रामनवमी का जुलूस सड़कों पर निकाला जा रहा था, जो तय मार्ग होते हुए जामा मस्जिद रोड पार कर अपने-अपने गांव की ओर लौट रहा था। इस हादसे ने उत्सव के माहौल को गमगीन कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    इलाज के दौरान मौत रामनवमी जुलूस के दौरान आग से करतब दिखाते वक्त झुलसा युवक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदरभंगा के हराही पोखर में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
    Next Article दिल्ली: जहांगीरपुरी में व्यक्ति को पीटने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.