Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा पावर को मुंबई में 100 मेगावाट क्षमता की बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना लगाने की मंजूरी मिली
    Breaking News Headlines Uncategorized खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड

    टाटा पावर को मुंबई में 100 मेगावाट क्षमता की बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना लगाने की मंजूरी मिली

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा पावर को मुंबई में 100 मेगावाट क्षमता की बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना लगाने की मंजूरी मिली

    बिजली कंपनी टाटा पावर को महाराष्ट्र विद्युत विनियामक आयोग (एमईआरसी) से 100 मेगावाट क्षमता की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) परियोजना स्थापित करने की मंजूरी मिल गई है।

    टाटा पावर ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि यह परियोजना अगले दो साल में मुंबई में 10 रणनीतिक रूप से स्थित स्थलों पर स्थापित की जाएगी।

    ‘ब्लैक स्टार्ट’ विशेषता से युक्त, बीईएसएस ग्रिड की गड़बड़ी की स्थिति में मेट्रो, अस्पतालों, हवाई अड्डे और डेटा केंद्रों सहित महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को बिजली की आपूर्ति को तेजी से बहाल करने में सक्षम बनाएगी।

    उन्नत ब्लैक स्टार्ट विशेषता से तात्पर्य किसी विद्युत प्रणाली की उस क्षमता से है, जो पूर्ण रूप से बिजली गुल होने के बाद, बाह्य विद्युत स्रोतों या नेटवर्क पर निर्भर हुए बिना, स्वयं चालू होकर बिजली की आपूर्ति कर सकती है।

    इसके अतिरिक्त, यह प्रणाली बिजली प्रबंधन को बेहतर बनाएगी, अधिकतम मांग दक्षता में सुधार करेगी और शहर के बिजली बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी।

    कुल 100 मेगावाट क्षमता की प्रणाली 10 रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्थलों स्थापित की जाएगी।

    टाटा पावर ने कहा, ‘‘भविष्य की योजनाओं में परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए वितरित ऊर्जा संसाधन प्रबंधन प्रणाली (डीईआरएमएस) में बीईएसएस के उपयोग करने का काम शामिल है।

    टाटा पावर को मुंबई में 100 मेगावाट क्षमता की बैटरी ऊर्जा भंडारण परियोजना लगाने की मंजूरी मिली
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनौकरी गंवाने वालों के साथ खड़े हैं, सम्मान वापस दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे: ममता
    Next Article हिसुआ में सदस्यता अभियान में शामिल हुए सम्राट चौधरी, कहा- 2025 में NDA रचेगा रिकॉर्ड, बिहार में रोजगार कोई मुद्दा नहीं

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.