Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केरल के मुख्यमंत्री की बेटी के खिलाफ आरोप राजनीति से प्रेरित: मंत्री राजेश
    Breaking News Headlines Uncategorized राष्ट्रीय

    केरल के मुख्यमंत्री की बेटी के खिलाफ आरोप राजनीति से प्रेरित: मंत्री राजेश

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केरल के मुख्यमंत्री की बेटी के खिलाफ आरोप राजनीति से प्रेरित: मंत्री राजेश

    केरल के मंत्री एम. बी. राजेश ने कथित अवैध भुगतान घोटाले में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी वीना के खिलाफ लगे आरोपों को ‘‘राजनीति से प्रेरित’’ बताते हुए शनिवार को कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार को ‘‘निशाना बनाने’’ के लिए किया जा रहा है।

    वीना को कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) वित्तीय धोखाधड़ी मामले में आरोपी के रूप में गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) द्वारा आरोपपत्र में कथित तौर पर नामित किया गया है।

    आरोपों के बारे में पूछे जाने पर राजेश ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यह राजनीति से प्रेरित है।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। वर्ष 2016 में एलडीएफ सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने सभी जांच एजेंसियों को लगा दिया है। चाहे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) हो, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) हो, या राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) हो, सभी एजेंसियों को केरल भेजा गया। और 2012 से 2016 के बीच हमारे पहले कार्यकाल में अखबारों और टीवी चैनलों पर खूब सुर्खियां बनीं।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘आपको सोना तस्करी घोटाला याद होगा। लेकिन उन सभी विवादों का क्या हुआ? ये सभी राजनीति से प्रेरित विवाद थे। इसलिए अब, एलडीएफ सरकार के खिलाफ उस सुनियोजित अभियान और साजिश का यह दूसरा प्रकरण है, जिसमें विशेष रूप से केरल के मुख्यमंत्री को निशाना बनाया गया है।’’

    राजेश ने कहा कि वीना के खिलाफ आरोप ऐसे समय सामने आए हैं जब मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का अधिवेशन जारी है।

    उन्होंने दावा किया, ‘‘जहां तक ​​केरल का सवाल है, यह चुनावी वर्ष है। इसलिए यह एक योजनाबद्ध और राजनीति से प्रेरित कदम है।’’

    मंत्री ने हालांकि कहा कि इन सबका केरल पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

    उन्होंने 2021 के कोडकारा धनशोधन मामले का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘लोगों को एहसास हो गया है कि भाजपा अपने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

    केरल के मुख्यमंत्री की बेटी का नाम अवैध भुगतान घोटाले में शामिल करना राजनीति से प्रेरित है: पी राजीव
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी व श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने वार्ता की, रक्षा साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर हुए
    Next Article जय प्रकाश स्कूल ट्रस्ट द्वारा भव्य हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग

    Related Posts

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    June 18, 2026

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    June 18, 2026

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.